Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: शिक्षा सचिव ने परसा हाई स्कूल और पीएन कॉलेज का किया जांच,दिया कई अहम निर्देश…..

155

 

शिक्षा सचिव ने परसा हाई स्कूल और पीएन कॉलेज का किया जांच,दिया कई अहम निर्देश

 

फोटो 03 निरीक्षण करते शिक्षा विभाग के सचिव

 

बिहार न्यूज़ लाइव सरन डेस्क:  परसा।बिहार सरकार शिक्षा विभाग के सचिव वैधनाथ यादव ने शनिवार को पीएन कॉलेज परसा तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कॉलेज में छात्र छात्राओं तथा शिक्षको की उपस्थिति,साफ सफाई,छात्र संघ का चुनाव नही होने समेत कई बिंदुओं पर जांच किया।

 

जांच के दौरान प्राचार्य डॉ पुष्प राज गौतम को कई अहम निर्देश दिया।वही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा में प्रयोगशाला में चल रही प्रैक्टिकल,स्मार्ट क्लास,शौचालय तथा विद्यालय के सामने खाली पड़े खेल मैदान का जयजा लिया।स्मार्ट क्लास के शिक्षक को फिलहाल सफल चंद्रयान के संबंध में चंद्रयान1,चंद्रयान 2 तथा चंद्रयान 3 के सम्बंध में जानकारी लिया।

 

सचिव ने पहले पढ़ने और बाद में डिजिटल तरीके से समझाने का निर्देश दिया।खेल मैदान में छात्रावास बनाने की मांग पर विचार करने की बातें कही।निरीक्षण के दौरान डीपीओ दिलीप कुमार सिंह,बीईओ युगल किशोर,प्राचार्य डॉ पुष्प राज गौतम,धर्मेंद्र समीर,बिनोद कुमार यादव आदि उपस्थित थे।मालूम हो कि परसा में सचिव बैजनाथ यादव की आगमन की खबर मिलते ही परसा शिक्षा विभाग में हड़कम्प मच गया।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More