Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सिवान: मोटे अनाज और दलहन तिलहन खेती को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन…..

92

 

बिहार न्यूज़ लाइव सिवान डेस्क: बड़हरिया( एसएनबी)। बड़हरिया नगर पंचायत के खानपुर गांव में मोटे अनाज और दलहन तिलहन की खेती को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।किसान गोष्ठी की अध्यक्षता अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मुस्तफा अंसारी महाराजगंज के द्वारा किया गया।

 

और कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मुस्तफा अंसारी ने कहा कि मोटे अनाज और दलहन तिलहन की खेती करने में किसानों को लागत कम होती है और उत्पादन अधिक प्राप्त होता है वही दलहन तिलहन की खेती करने में उर्वरक और सिंचाई की कम आवश्यकता होती है। साथी इस फसल को जिस खेत में इसकी खेती होती है उस खेत की मिट्टी में सुधार के साथ-साथ नाइट्रोजन भी प्राप्त होता है।

 

फिर भी किसान इस मोटे अनाज दलहन की खेती नहीं कर रहे हैं इस विषय में किसानों से जानकारी प्राप्त की और दलहन तिलहन की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक रविशंकर सिंह और दीपशिखा कृषि समन्वयक बृजेश पाठक किसान सलाहकार राकेश कुमार गिरि, कुमार राम, प्रदीप राम, वार्ड 12 के पार्षद प्रतिनिधि शाहरुल खान, अशोक कुमार साह, राहुल कुमार सिंह, गणेश साह, राजनारायण प्रसाद, विक्रमा प्रसाद, कलाम खान, राजमुन्नी देवी, फुलझड़ी देवी, लीलावती देवी, बबिता देवी, बिंदु देवी सहित किसान उपस्थित थे

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More