Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: महाराजगंज का सम्मान देश के मानचित्र पर सबसे ऊंचा दिखे इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा हूं….. सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

181

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: जलालपुर| महाराजगंज का सम्मान देश के मानचित्र पर सबसे ऊंचा दिखे इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा हूं,उक्त बातें महाराजगंज के निवर्तमान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जलालपुर स्थित एनडीए के प्रधान कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहीं|उन्होंने कहा कि तीसरी बार पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने भरोसा जताया है|इस पर मैं महाराजगंज की देवतुल्य मतदाताओं के बल पर उनके उम्मीद पर खड़ा उतरूंगा| उन्होंने अपने 10 साल के संसदीय कार्यकाल को बेमिसाल बताया|उन्होंने बताया कि 2014 के पहले न यहां रोड थी ,ना बिजली थी ,ना पानी की व्यवस्था थी ,ना शौचालय था|चारों तरफ समस्याएं ही समस्याएं थी|छपरा से बनियापुर -मोहम्मदपुर जाने वाली सड़क, कोपा रसूलपुर गोपालगंज तक जाने वाली सड़क ,मांझी बरौली सड़क,बसडीला से नगरा को जोड़ने वाली सड़क, सभी की स्थिति बदलहाल थी|चलना मुश्किल था| 2014 के पहले दर्जनों गांवों में बोर्ड टंगा रहता था कि बिजली नहीं तो वोट नहीं|लेकिन उनके 10 साल में महाराजगंज की क्षेत्र की सड़के चमचमाती दिखेंगी, रेल का नया लाइन दिखेगा, एक भी गांव टोला ऐसा नहीं है जहां बिजली नहीं है| नई रेल लाइन पर महाराजगंज मसरख ट्रेन चलती है| क्षेत्र के दो स्टेशन एकमा तथा मसरख अमृत भारत स्टेशन बन गए है|क्षेत्र की गरीब जनता को गैस कनेक्शन मिला है|गरीबों के लिए शौचालय बने हैं| रोजगार के लिए लोकसभा क्षेत्र के जलालपुर के कोठेयां जैसे गांव में आईटीबीपी की छवी वाहिनी केंद्र स्थापित है|जहां हजारों जवान रहते हैं| इससे रोजगार का भी सृजन हुआ है| उत्तर और दक्षिण भारत के सैकड़ों नौजवान यहां भर्ती और ट्रेनिंग के लिए आते हैं| महाराजगंज क्षेत्र के गांव की स्थिति आज बेहतर है |सभी तरह विकास दिख रहा है|

 

उन्होंने बताया कि
पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम मोदी सरकार ने किया है|यही नहीं उन्होंने कर्पूरी ठाकुर जो केवल पिछड़ों के ही नहीं बिहार के मसीहा थे ,भारत रत्न सम्मान देकर बिहार का सम्मान बढ़ाया है| गरीबी रेखा के नीचे के सवर्ण समाज को ईडब्ल्यूएस का लाभ देकर उन्हें आगे बढाया है| काफी मेहनत करने के बाद भी उनका सिलेक्शन नहीं होता था |आज उनका विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं और नौकरियों में भी सिलेक्शन हो रहा है| उन्होंने कहा कि 2014 के पहले महाराजगंज को बर्बाद करने और लूटने का काम किया गया है| लेकिन अब लोगों का भरोसा बढा है |

 

सभी जाति धर्म छोड़कर के वसुधैव कुटुंबकम के रूप में रह रहे हैं|यहां जो समस्याएं आएंगी तो मिलजुल करके हम उसका निदान करेंगे| यह पूछे जाने पर की टिकट के मिलने के पहले ही आपने कार्यालय का उद्घाटन कर दिया |इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि यह मोदी की गारंटी है|वे पिछले लोकसभा सत्र के बाद दिल्ली व पटना नहीं गए लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने और प्रदेश के नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है यह क्षेत्र की जनता का भरोसा है|उन्होंने कहा कि हम 40 में 40 सीटे जीतेंगे जिसमें महाराजगंज सबसे आगे रहेगा|यह पूछे जाने पर की इस बार महाराजगंज लोकसभा इंडी गठबंधन के कांग्रेस के पास गया है,पर उन्होंने कहा कि महाराजगंज में कोई आए. कोई फर्क नहीं पड़ता है |

 

सभी विपक्षी लोग यहीं से लड़े, महाराजगंज की जनता को मोदी पर विश्वास है मोदी की गारंटी पर विश्वास है |यहां कोई चुनौती नहीं है| उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राम मंदिर ,दिव्य काशी ,उज्जैन ,मथुरा सहित 370. व 35 ए को हटाने का काम किया है|आज मोदी जी के नेतृत्व मे देश एक बार फिर विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है |देश के साथ महाराजगंज भी आगे बढ़ने के लिए तैयार है|उन्होंने अपनी भविष्य की योजना बताते हुए बताया कि यहां पर मैं मेडिकल कॉलेज, कृषि महाविद्यालय और रोजगारसृजन से जुड़ने वाले कार्यों को निरंतर करने का प्रयास करूंगा|

मौके पर शशि रंजन सिंह लोकसभा प्रभारी, लोजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ,हम जिला अध्यक्ष उज्जवल सिंह, भाजपा प्रवक्ता प्रदेश महिला मोर्चा प्रियंका सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा,जदयू के वरिष्ठ नेता ललन देव तिवारी, लोकसभा पालक रंजीत प्रसाद, वीरेंद्र ओझा ,सुप्रिया जायसवाल, बृजमोहन सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उमेश तिवारी, जिला प्रवक्ता गुड्डू चौधरी, हेमनारायण सिंह, प्रमोद सिग्रीवाल ,दीपू चतुर्वेदी, विजय सिंह, अनिल सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे|

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More