Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

जमुई: खोईंछा भरने के लिए माँ दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

1,075

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव जमुई डेस्क:  मृगांक शेखर सिंह/जमुई / जमुई शहर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडो एवं गांवो में रविवार को देवी दुर्गा की पूजा आठवां दिन महाअष्टमी की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मन्दिरों में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे।महिलाएं काफी संख्या में डाला भरने के लिए पहुंच रहीं हैं। साथ ही माँ का खोइचा भी भर रहीं हैं। जमुई शहर के श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में वीर कुंवर सिंह सेवा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा मंदिर एवं महिसोड़ी चौक स्थित में सुबह से महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।यहाँ माँ की पूजा अर्चना कर डाला भरकर महिलाओं ने मन्नत मांगी।

 

यहां शहर में सबसे ज्यादा महिलाओं की भीड़ उमड़ती है।बताया जाता है कि जिनकी गोद सुनी रहती है माता उनकी गोद भरती है और सच्चे मन से जो यहाँ आते है उनकी मनोकामना पूरी होती है। वहीं महाष्टमी पर महागौरी की पूजा की गई।मान्यता है कि अष्टमी पर ही अशुरों के संहार के लिए माँ दुर्गे प्रगट हुई थी। इसलिए महाष्टमी का खास महत्व है। इसी का कड़ी में जिले के विभिन्न प्रखंडों सहित विभिन्न गांव में मां दुर्गा का पट खुलते ही पूजा अर्चना कर महिलाओं ने सुखी एवं समृद्ध रखने की कामना की।

 

जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत कुमार गांव स्थित मां नेतुला मंदिर, इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों सहित सोनखार एवं ताजपुर, नोनी गांव में भी मां दुर्गा का पट खुलते ही महिलाओं ने पूजा अर्चना कर खोईछा भरकर स्वस्थ समृद्ध रहने की कामना की।
महाअष्टमी के मौके पर मां दुर्गा के पंडालों और मंदिरों में खोइछा भरने के लिए लगातार महिलाओं का कतार लगा रहा है।वहीं सोमवार को महानवमी है तो आज के दिन भी महिलाएं खोइछा भरने के लिए मंदिरों में जाएंगी। इस मौके पर सूबे के सभी जिलों में माता के मंदिर में जबरदस्त भीड़ रहती हैं।मां दुर्गा को खोइछ की प्रथा बहुत पुरानी है। इस प्रथा के अनुसार सुहागिन महिला माता दुर्गा की खोइछ भरती हैं। माना ये जाता है कि जब महिलाएं अपने घर से जाती हैं तो वो खोइछ लेकर जाती है।इसके लिए पूजा पंडालों में लंबी-लंबी कतार लग गई। घंटों तक महिलाओं को खोइछ भरने का इंतजार करना पड़ा।

 

दुर्गा पूजा अब अंतिम दौर में है। ऐसे में पूरा प्रदेश भक्तिमय माहौल में डूब चुका है। वहीं इस मौके पर जमुई के पुलिस कप्तान डॉ शौर्य सुमन,जमुई जिले के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नीरज साह, सिकंदरा प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार, इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद असलम हुसैन, इस्लामनगर अलीगंज के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राकेश कुमार सिकंदरा थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार, चंद्रदीप थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर अब्दुल हलीम इस्लामनगर अलीगंज के प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश यादव इस्लामनगर अलीगंज के मुखिया दिलीप रावत, दरखा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार , आढा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद शमशाद आलम, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक चंद्रदीप के शाखा प्रबंधक रूपेश कुमार, अबगिला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सोनू कुमार ने दुर्गा पूजा के महाष्टमी पर समस्त जिला वासियों को हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More