Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

जमुई: महाशिवरात्रि के अवसर पर उमड़ी शिवालियों में श्रद्धालुओं की भीड़, हर हर महादेव के जयकारों से गुंजे शिवालय।

991

 

बिहार न्यूज़ लाईव  मृगांक शेखर सिंह/जमुई डेस्क:महाशिवरात्रि का त्योहार आज पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।वहीं इस अवसर पर जमुई जिला अंतर्गत शहर के मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी

महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों ने बेलपत्र,भांग, धतूरा, अक्षत, चंदन, फूल,फल अर्पित कर महादेव से सुख समृद्धि की कामना की।

 

महिलाएं एवं पुरुष शिव-पार्वती विवाह के उत्सव को लेकर दिन और रात व्रत पर रही।जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत गिद्धेश्वर पहाड़ की तलहटी में अवस्थित गिद्धेश्वर नाथ मंदिर में शिव विवाह के बीते एक दिन पूर्व में भी मंदिर परिसर में इतनी भीड़ थी कि शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए पुरुष एवं महिलाएं को घंटो तक लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

 

शिवालययों में जल अर्पण को लेकर एक पंक्ति में पुरुष दूसरी पंक्ति में महिलाएं अपनी बारी इंतजार करते रहे। महाशिवरात्रि के दिन गिद्धेश्वर मंदिर परिसर में ऐतिहासिक भीड़ देखी गई।शुक्रवार की रात में शिव विवाह देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग रात भर इंतजार करते नजर आ रहे हैं।इस दौरान शिव विवाह के अवसर पर बारात और शिवगणो की झांकी निकाली गई। महाशिवरात्रि के उत्सव पर हर साल फागुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान महादेव का दिव्य ज्योतिर्लिंग प्रकट हुआ था।

 

कहा जाता है कि इस दिन महादेव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।वहीं इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने जिला वासियों सहित प्रखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का यह महापर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।
इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव से जिला वासियो सहित प्रखंड वासियों की सुख- समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

 

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का त्योहार श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है। शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है।पुराणों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। माना जाता है कि यह दिन आध्यात्मिक शक्ति और ऊर्जा प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण है।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More