Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

सारण: जेपी सेनानी सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

11

- sponsored -

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  छपरा | लोकतंत्र रक्षक जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मंच के तत्वाधान में जेपी सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री भगत सिंह जेपी सेनानी के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि छपरा नगर निगम की पूर्व मेयर राखी गुप्ता, सेनानी मंच के अध्यक्ष सांवलिया गिरी व संचालक भारत सिंह ने जयप्रकाश नारायण के तेल चित्र पर फूल अर्पित कर किया।

- Sponsored -

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राखी गुप्ता ने कहा कि एक-एक जेपी सेनानी आज के युवाओं के प्रेरणा स्रोत है। आज के युवाओं को जेपी सेनानियों के द्वारा मार्गदर्शन की जरूरत है। लोकतंत्र को बचाने और लोगों को उनका हक दिलाने के लिए युवाओं को जागरूक करना जरूरी है।

जेपी सेनानी संपूर्ण मंच के द्वारा सभी स्वतंत्रता सेनानियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। रमेश तिवारी, राजेश त्यागी, अरुण मिश्रा, नागेश्वर दास, तेज नारायण सिंह, दरोगा सिंह, ददन पांडे, बागेश्वर गिरी, विद्यासागर पांडे, मनीष गिरी, दीनानाथ सिंह, श्याम देव चौधरी, चंद्रमा सिंह, रामेश्वर सिंह, राम शंकर सिंह, जनार्दन प्रसाद, अजय सिंह चौहान, गामा राम, जितेंद्र राम, योगेंद्र सिंह, शिव वचन राम आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More