समस्तीपुर: खानपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार एवम एएसआई रमेश कुमार शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ बीती रात गुप्त सूचना पर भोरेजयराम गाँव से थाना कांड संख्या में वर्षो से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

थानाध्यक्ष ने खानपुर थाना कांड संख्या-311/22 में वर्षो से फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क: अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार एवम एएसआई रमेश कुमार शर्मा ने पुलिस फोर्स के सहयोग से बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर भोरेजयराम गाँव निवासी इंद्रदेव झा के पुत्र मुरारी झा के विरूद्व मार पीट कर बुरी तरह जख्मी कर देने के आरोप में खानपुर थाना कांड संख्या-311/22-धारा-341,323,307,379,354,504,506,34 भा0द0वि0 के तहत प्राथमिकी दर्ज था।

- Sponsored Ads-

 

जिसमें अभियुक्त मुरारी झा घर छोड़ कर फरार चल रहा था।घर छोड़ कर फरार रहने के कारण थाना कांड संख्या-311/22 में समस्तीपुर कोर्ट से निर्गत वारंट के तहत थानाध्यक्ष विपिन कुमार व एएसआई रमेश कुमार शर्मा ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात वर्षो से फरार वारंटी मुरारी झा को घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया।बताते चले कि गिरफ्तार फरार वारंटी के बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि मारपीट कर गम्भीर जख्मी करने के आरोप में भोरेजयराम निवासी इंद्रदेव झा के पुत्र मुरारी झा के आरोपित था।जिसके विरूद्व समस्तीपुर न्यायालय से वारंट निर्गत हुआ था।

 

जिसे बीती रात अभियुक्त मुरारी झा को गिरफ्तार कर खानपुर थाना लाया गया है।जिसे गिरफ्तारी कागजात तैयार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत समस्तीपुर भेज दिया गया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article