Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

अररिया: भूमि सुधार उप समाहर्ता ने भरगामा अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,दिया आवश्यक दिशा निर्देश..

.

328

 

भूमि सुधार उप समाहर्ता ने भरगामा अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,दिया आवश्यक दिशा निर्देश 

 

फोटो कैप्शन- भरगामा अंचल कार्यालय का निरक्षण करती डीसीएलआर अंकिता कुमारी।

 

बिहार न्यूज़ लाइव अररिया डेस्क:  वरीय संवाददाता अंकित सिंह। अररिया। जिले के फारबिसगंज अनुमंडल के भूमि सुधार उप समाहर्ता अंकिता कुमारी ने बुधवार को भरगामा अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंचल से समन्धित लगभग सभी कागजातों का जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

 

 निरीक्षण में मुख्य रूप से दाखिल खारिज,लगान वसूली,जनता दरवार,अतिक्रमण वाद तथा जमाबंदी,जाति आवासीय,भूमापी,बासगीत पर्चा,विपत्र,सेवा पुस्तिका एवं सुधि पत्र को केन्द्रीत रखा गया तथा बारी-बारी से जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में दाखिल-खारिज के 5000 से अधिक पेण्डिंग मामले की संख्या अधिक देखकर हल्का कर्मचारियों सहित सभी कर्मियों पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही जिन हल्का कर्मचारी के पास दाखिल खारिज के अधिक मामले पेण्डिंग हैं उनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया। उन्होंने अंचल अधिकारी मनोज कुमार को यह भी निर्देश दिया कि जमीन म्यूटेशन मामले में कर्मचारी जो रिपोर्ट देते हैं उसकी समीक्षा करके ही अस्वीकृत करें। साथ ही साथ कर्मचारियों को कहा कि आप धरातल पर जांच करके ही प्रतिवेदन सौपें वरना गलत प्रतिवेदन देने वाले कर्मचारी बख्शे नही जायेंगे और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

 

इस दौरान कार्यालय के कार्य संस्कृति में बदलाव लाने के निर्देश दिए। डीसीएलआर ने बताया कि जांच में पाया गया कि पंजी और अभिलेख का संधारण नही था। जबकि अतिक्रमण वाद मामले लंबित पाया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दाखिल-खारिज के लंवित मामले को जल्द निपटाने,सेवा पुस्त को अपडेट करने,कोर्ट से संबंधित पंजी को दुरूस्त रखने आदि सहित कई आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही लोक शिकायत निवारण मामले को व जनता दरवार के मामले को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे म्यूटेशन के रिकार्ड को पंजी में ऑनलाइन आवेदन तिथिवार संधारित करने एवं अलग से शिकायत सेक्शन बनाने सहित कई आवश्यक निर्देश दिया। 

 

वहीं जमीन म्यूटेशन से संबंधित मामले का निष्पादन करने एवं अतिक्रमण के पुराने एवं नए मामलों को जल्द से जल्द निष्पादित करने की बात कही। उन्होंने कहा राजस्व जनसेवा से जुड़ा काम है। इसलिए इसे दुरूस्त रहना जरूरी है। उन्होंने बताया भरगामा अंचल में दाखिल खारिज एवं जमाबन्दी त्रुटी सुधार व परिमार्जन कार्य की स्थिति अच्छी नही है। जिसमे सुधार करने के उदेश्य से यह निरीक्षण कार्यक्रम रखा गया। उन्होंने सीओ मनोज कुमार सहित अन्य कर्मियों को जल्द इसमें सुधार का सख्त निर्देश दिया। साथ ही भूमि संबंधी विवाद को समय सीमा के अंदर निपटारा करने का निर्देश दिया।

 

 जांच के दौरान लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद के मामले में एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। मौके पर सीओ मनोज कुमार,प्रभारी अंचल निरीक्षक संजीव कुमार मेहता,प्रधान सहायक सहायक शिवलाल मुर्मु,शशी कुमार,नितेश कुमार,पूनम कुमारी,सोनू आनंद,मुनिलाल मुर्मू सहित अंचल कार्यालय के सभी कर्मी मौजूद थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More