Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

नालंदा: कैला पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन…

309

 

बिहार न्यूज़ लाइव नालंदा डेस्क:  बिहारशरीफ।अस्थावाॅ प्रखंड अंतर्गत कैला पंचायत सरकार भवन स्थित जन भवन में विधिक जागरूकता का आयोजन रविवार को किया गया, इस मौके पर विद्वान पैनल अधिवक्ता अरविंद  कुमार पांडेय सहित इस  प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो महिलाओं ने इस कार्यक्रम में शिरकत किया।विधिक जागरूकता प्रशिक्षण के दौरान अधिवक्ता अरविंद कुमार पांडेय ने वर्तमान परिवेश में हो रहे महिलाओं के साथ अत्याचार,घरेलू हिंसा, या किसी प्रकार के घटना हो तो इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देने का काम की है।

 

इसके अलावा दहेज प्रथा,बाल विवाह, बलात्कार, पोक्सो एक्ट, कार्यस्थल पर ऑन उत्पीड़न, को लेकर कानून संबंधित विशेष रूप से जानकारी दी गई।जन को संबोधित  करते हुए  अधिवक्ता  अरविंद कुमार पांडेय ने कहां कि महिलाएं बदलते परिवेश में कुछ भी कर सकती है ,बस करने की हिम्मत होनी चाहिए। साथ में उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा महिलाओं को सुरक्षा को लेकर कई ऐसी कानून बनाया गया है जिसकी जानकारी रखकर महिलाएं अपने हक और आवाज के लिए लड़ सकती है। पंचायत  के मुखिया तपन कुमार ने महिलाओं के अंदर जोश भरते हुए कहा कि महिलाओं के सरकार के द्वारा मौलिक अधिकारों को जानना बहुत जरूरी है।

 

जब आप मौलिक अधिकार जानेंगे तो कोई भी आपके साथ विपत्ति आएगी तो डटकर आप मुकाबला कर सकते हैं।विधिक जागरूकता शिविर में आए  लोग  प्रभावित  हुए। ईस  अवसर पर  पी एल भी प्रमोद कुमार पांडेय  और पैनल अधिवक्ता मौजूद थे। साथ ही कैला पंचायत  के सचिव  और सरपंच ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन  किया। 
            बिहारन्युज/ प्रमोद कुमार पांडेय 

 

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More