Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

नालंदा: विधिक जागरूकता प्रशिक्षण का हुआ आयोजन….

92

 

बिहार न्यूज़ लाइव नालंदा डेस्क:  बिहारशरीफ। हिलसा शहर के गांधीनगर स्थित जन भवन में विधिक जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन महात्मा गांधी के चलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नालंदा के ब्रांड एंबेसडर डॉ आशुतोष कुमार मानव, जन के सचिव रमाकांत शर्मा, फाइनल अधिवक्ता सुषमा कुमारी ने किया ।

 

इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो महिलाओं ने इस कार्यक्रम में शिरकत किया।विधिक जागरूकता प्रशिक्षण के दौरान अधिवक्ता सुषमा कुमारी ने वर्तमान परिवेश में हो रहे महिलाओं के साथ अत्याचार,घरेलू हिंसा, या किसी प्रकार के घटना हो तो इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देने का काम की है। इसके अलावा दहेज प्रथा,बाल विवाह, बलात्कार, पोक्सो एक्ट, कार्यस्थल पर ऑन उत्पीड़न, को लेकर कानून संबंधित विशेष रूप से जानकारी दी गई।जन के सचिव रमाकांत शर्मा ने कहां के महिलाएं बदलते परिवेश में कुछ भी कर सकती है ,बस करने की हिम्मत होनी चाहिए।

 

साथ में उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा महिलाओं को सुरक्षा को लेकर कई ऐसी कानून बनाया गया है जिसकी जानकारी रखकर महिलाएं अपने हक और आवाज के लिए लड़ सकती है।डॉ आशुतोष कुमार मानव ने महिलाओं के अंदर जोश भरते हुए कहा कि महिलाओं के सरकार के द्वारा मौलिक अधिकारों को जानना बहुत जरूरी है। जब आप मौलिक अधिकार जानेंगे तो कोई भी आपके साथ विपत्ति आएगी तो डटकर आप मुकाबला कर सकते हैं।विधिक जागरूकता शिविर में आए महिलाएं काफी जागरूक हुई और काफी प्रभावित हुई।

 

इस मौके पर रवि कुमार, आशीष कुमार,राजू रविदास, सुधा कुमारी सुषमा कुमारी गायत्री कुमारी कने अपने विचार व्यक्त किया।
             बिहार न्युज/प्रमोद कुमार पांडेय 

 

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More