Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त,बारिश के बाद जल जमाव की समस्या , कई घरों में घुसा बारिश का पानी….

163

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क:  अकबरनगर: दो दिनों से रुक-रुक कर कभी मध्यम तो कभी तेज बारिश मंगलवार रात जोर पकड़ लिया। रात भर हुई मूसलाधार बारिश के बाद नगर पंचायत अकबरनगर में ग्रामीण सड़को पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। तो कई लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया। जिस वजह से बाढ़ जैसे हालात हो गए।मंगलवार की रात से लेकर सुबह तक हुई तेज बारिश का पानी लोगों के घरों में डेरा डालना शुरू कर चुका है।

 

इससे लोगों की परेशानी अब और बढ़ गई है। पहले लोग गर्मी से परेशान तथा खेती के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे।जब बारिश ने अपना कहर बरपाया तो लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई। नगर पंचायत अकबरनगर के वार्ड नंबर 7 में बारिश के बाद नाला ओवरफ्लो हो जाने से सड़कों पर घुटने भर पानी जमा हो गया। वही सबसे विकट स्थिति वार्ड नंबर 9, 10 एवं 11 की है वार्ड नंबर 11 के सड़कों पर घुटना भर पानी जमा हो गया। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं रहने की वजह से ग्रामीणों को घुटने भर पानी में घुसकर आना-जाना करना पड़ रहा है। तो वहीं वार्ड नंबर 10 में कई लोगों के घरों में पानी प्रवेश गया। मूसलाधार बारिश से हर जगह पानी पानी हो गया है। लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वार्ड नंबर 7 की वार्ड पार्षद निशु प्रिया ने बताया कि मूसलाधार बारिश के बाद वार्ड के ग्रामीण सड़क पर लगभग दो फिट पानी बहने लगा।लोग आश्चर्य चकित हो गए बाढ का भय लोगों मे आने लगा।

 

मुख्य नाला ओभरफ्लो होने से ऐसी स्थिति बनी। बारिश कुछ हद तक कम होने के बाद धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो गया।जहॉं तहॉं दिक्कत थी वहां सफाई कर्मी द्वारा साफ-सफाई कर पानी का निकासी किया गया है।उन्होंने ने बताया कि कुछ के घरो मे भी पानी है उसका निरीक्षण कर उसके लिए भी जो सरकारी स्तर पर व्यवस्था होगी उस दिशा मे भी पहल किया जाएगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More