Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

मधेपुरा। मन की बात कार्यक्रम का दर्जनों बूथों पर लाइव टेलीकास्ट रहा सफल, सैंकड़ों लोगों ने इसे देखा

743

🔴 भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत ने दिखाया रंग, उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के विभिन्न पंचायत के बूथों पर कार्यक्रम रहा सफल।

पुष्पम कुमार / उदाकिशुनगंज।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 30 अप्रैल 2023 को 11 बजे दिन में मन की बात की। मन की बात का 100वां एपिसोड पूरा हुआ।

इसी कड़ी में मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के विभिन्न पंचायतों में मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनता के बीच किया गया।

बताते चलें कि उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के  खाड़ा,बुधामा,नयानगर,शाहजादपुर, गोपालपुर, एवं रहटा फनहन,मजौरा,लस्करी,जोतैली कुल -9  शक्ति केंद्र के 34 बूथों पर रविवार को दिन के 11 बजे प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का  100वां एपिसोड जनता को लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से दिखाया गया। मन की बात कार्यक्रम में सभी पंचायत के बूथों पर जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे देखा।

आज का एपिसोड टीवी चैनलों, निजी रेडियो स्टेशनों और सामुदायिक रेडियो,शोशल मीडिया, यूट्यूब सहित हजारों प्लेटफॉर्म पर ब्रॉडकास्ट किया गया।

🔴 प्रधानमंत्री द्वारा संबोधन का कुछ अंश :

प्रधानमंत्री ने कहा कि 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी से शुरू हुआ यह त्योहार हम हर महीने मनाते हैं। मन की बात कार्यक्रम नहीं, यह मेरे लिए आस्था,पूजा और व्रत है। जैसे लोग ईश्वर की पूजा करने जाते हैं तो प्रसाद की थाल लाते हैं। मन की बात ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल जैसे है।

उन्होंने 100वें एपिसोड के बारे में कहा कि इसके बधाई के पात्र आप सभी श्रोता हैं। 3अक्टूबर 2014 को विजयादशमी ​​​​​से शुरू हुआ सफर हम हर महीने मनाते हैं। ओबामा के साथ मन की बात की तो इसकी चर्चा दुनिया में हुई। 50 साल पहले घर छोड़ा, इस कार्यक्रम से जनता से जुड़ा। मन की बात ईश्वर रूपी जनता के चरणों में प्रसाद की थाल जैसे है।

मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जहां उदाकिशुनगंज के गोपालपुर शक्ति केन्द्र के गृह बूथों पर खुद मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, भाजपा नेता मंटू यादव व विवेकानंद सिंह ने सुना। वहीं अरविंद सिंह ने अपने निवास स्थान  उदाकिशुनगंज में,गणगण चौधरी,पूर्व सरपंच मुकेश सिंह,अनिल गुप्ता,राजेश सिंह, रमेशचंद्र आचार्य बुधामा शक्ति केन्द्र के अपने-अपने बूथों पर वही प्रमोद कुमार मिश्रा नयानगर अपने गृह बूथों पर सुना।

बताते चलें कि उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के पश्चिमी पंचायत व खाड़ा शक्ति केन्द्र पर शक्ति केन्द्र कार्यक्रम प्रभारी चंदन कुमार झा,वर्तमान मुखिया सह भाजपा नेता ध्रुव कुमार ठाकुर,पूर्व पंचायत अध्यक्ष ललित नारायण ठाकुर, पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह, अशोक ठाकुर, गोपाल ठाकुर,मात्रिका देवी,चन्द्रानन झा,बूथ अध्यक्ष आनंद झा, सतेन्द्र ठाकुर, अनिल झा, राघवेंद्र झा,शिवेंद्र सिंह,पिंकू झा, देवन सिंह, अवधेश सिंह, शशिभूषण झा,डब्लू सिंह,दीपक ठाकुर, सुमन , लक्की ठाकुर, राहुल,बिक्की, अभिषेक, सुशांत,मुरारी,बंटी,पंकज, आशुतोष, परतोष, दयानंद झा, दिलीप झा,पैक्स अध्यक्ष कमलेश झा, ज्योतिष झा, नीतिश कुमार, ललित नारायण राम सहित सैकड़ों भाजपाइयों ने मन की बात कार्यक्रम को देखा।

कार्यक्रम की सफलता को लेकर उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने सभी देवदूत भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए धन्यवाद दिया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More