Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड के रामनगर चौक के निकट मे0 राज कृषि केंद्र का हुआ विधिवत उद्घघाटन,किसानों को उचित मूल्य पर मिलेगा कृषि सामग्री।…..

43

- sponsored -

 

युवाओ को मिल रहा है कृषि क्षेत्र में रोजगार—जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह।

- Sponsored -

बिहार न्यूज़ लाईव समस्तीपुर डेस्क: अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड क्षेत्र के रामनगर चौक के निकट मे0 राज कृषि केंद्र का विधिवत उद्घघाटन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि बिहार में कृषि के क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त अवसर है।उन्होंने कहा कि आज भी यहां के अधिकांश लोग कृषि पर आश्रित हैं।और नितदिन नए तकनीकी के साथ लोग कृषि कार्य कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

 

कृषि के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का असीम संभावनाएं हैं।इसी परिप्रेक्ष में आज राज कृषि केंद्र का उद्घघाटन हुआ है।यहां से सरकार द्वारा निर्धारित दर पर किसानों को खाद,बीज और पेस्टीडाइड मिलेगा।जिला पार्षद ने कहा कि उन्नत खेती के लिए सही गुणवत्ता वाले कृषि सामग्री प्राप्त करना आवश्यक है।उन्होंने युवाओं को इस क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील किया।कृषि केंद्र के प्रोपराइटर ऋतु राज ने कहा कि यहां सभी प्रकारों के खाद,उन्नत बीज एवं स्टैंडर्ड कंपनी के गुणवत्तापूर्ण पेस्टिसाइड किसानो को उचित मूल्य पर मिलेगा।उन्होंने किसानों से एक बार खरीदारी कर सेवा का अवसर देने की अपील किया।

 

मौके पर पूर्व वी सी ओ असर्फी महतो,पूर्व उप मुखिया उमेश महतो,जदयू पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार महतो,भोला सिंह,डॉक्टर लाल बाबू,ई0 लालेंद्र कुमार,रंजन कुमार महतो,राजा पासवान,ललन कुमार,शशिभूषण कुमार,चंदन कुमार,अमरेश कुमार,तेजनारायण कुमार,अरविंद कुमार,जय प्रकाश मेहता,रेणु देवी,किरण कुमारी,ज्योति कुमारी,जय ललिता कुमारी,रंजू कुमारी,संजय कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More