- Sponsored Ads-
अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को भेजा जेल।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर पुलिस ने बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के हरिपुर घाट गाँव में छापामारी कर दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लाया। जो थाना कांड संख्या-169/2024 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त (1)धीरज कुमार सहनी पिता राम कुमार सहनी उर्फ राम पुकार सहनी(2)उषा देवी पति राम कुमार सहनी उर्फ राम पुकार सहनी ग्राम-हरिपुर घाट-थाना खानपुर जिला समस्तीपुर को छापामारी के क्रम में घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
वही गिरफ्तार दोनो अभियुक्त की गिरफ्तारी कागजात तैयार कर थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के साथ उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से माननीय न्यायालय समस्तीपुर में उपस्थापन हेतु भेजा गया है।
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-