Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

मधेपुरा: पूर्णिया प्रमंडल की राजद लोकसभा प्रभारी बनी : कुमारी विनीता भारती

167

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव मधेपुरा डेस्क रिपोर्ट रंजीत कुमार मधेपुरा /महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष ऋतू जायसवाल ने बिहार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के विचारों उपरांत लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रमंडल स्तर पर लोकसभा प्रभारी की सूची जारी की जिसमें मधेपुरा की राजद नेत्री सह बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती को पूर्णिया प्रमंडल की प्रभारी बनाई गई है जिसके उपरांत महिला राजद की महिलाओं ने कुमारी विनीता भारती को बधाई दी !

राजद महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्णिया प्रमंडल लोकसभा प्रभारी कुमारी विनीता भारती ने कही की मैं लागातार पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रयासरत हूँ |पार्टी को बूथ स्तर तक कैसे मजबूत करना है इसके लिए लागातार कोशी – सीमांचल सहित मधेपुरा में कार्य करती रहती हूँ | पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव, युवा दिलों की धड़कन पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव व महिला प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती ऋतू जायसवाल जी का विशेष आभार है कि लागातार आपलोगों ने मुझ पर भरोसे जताने का कार्य करते आ रही है मुझे पहले भी संगठन को मजबूत करने के लिए कोशी – सीमांचल का प्रभारी बनाया गया था तब भी मैंने अपने पार्टी को अपना सब कुछ परिवार से भी बढ़कर सभी सातो जिला का दौरा कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य की थी पुनः मुझे आपलोगों ने पूर्णिया प्रमंडल का लोकसभा चुनाव को देखते हुए लोकसभा प्रभारी बनाएं हैं

 

इसके लिए में आप सभी को दिल से धन्यवाद देती हूँ और विश्वास दिलाती हूँ की में पूरी तरह से आप सबो को आश्वासत करती हूँ की आगामी लोकसभा में इंडिया गठबंधन पूर्णिया प्रमंडल में अपना परचम सदा की तरह लाहाराई गई और आपार बहुमत से सभी सीट जीतेगी!

बधाई देने वालो में महिला राजद की मजबूत सिपाही किरण कुमारी, पूजा कुमारी, रंजू यादव, स्मृति कुमारी, रिंकी कुमारी, तनूजा भारती, पिंकी देवी, पूनम देवी, ममता देवी, गुंजन देवी, अनीता देवी, रूचि कुमारी, जूही कुमारी, रंजन देवी सहित सैकड़ो महिला राजद की कार्यकताओं ने बधाई दी!!

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More