Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण’: गौ माता सबसे ज्यादा देती है प्राणवायु – श्याम बिहारी अग्रवाल

1,516

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  गोपाष्मी के अवसर पर सारण पिन्जरापोल गौशाला हिरानीबाग करिंगा में गौ पूजनोत्सव तथा गोपाष्टमी मेला का आयोजन किया गया। गोपाष्टमी मेला का उद्धघाटन अनुमंडल पदाधिकारी सह गौशाला अध्यक्ष संजय राय ने दीप प्रज्वलित कर किया।
गौ पूजनोत्सव के पश्चात श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया गौ माता सबसे अत्यधिक प्राणवायु देती है। गो संरक्षण सशक्तिकरण अभियान पर्यावरण सुरक्षा हेतु गोविज्ञान जानना अति आवश्यक है। सभी जीवो के साथ मानव को प्राण वायु की आवश्यकता होती है।

 

प्राणवायु के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। आज ऑक्सीजन का घनत्व प्रतिशत नित्य प्रतिदिन गिरता जा रहा है। जिसका मूल कारण गौ माता की संख्या में कमी आना है। आज भी जिस क्षेत्र में गोवंश की अधिकता है वहाँ के पर्यावरण में ऑक्सीजन प्रतिशत अधिक है क्योंकि केवल गाय माता ही इस धरती पर एकमात्र ऐसा प्राणी है जो श्वसन क्रिया में ऑक्सीजन ही लेती है और ऑक्सीजन ही छोड़ती है। गोबर गोमूत्र के माध्यम से भी आक्सीजन प्रदान करती है। इस सृष्टि का निर्माण 5 योगिक तत्वों पंच महाभूतो से हुआ है। जो पांचों ही गाय माता से प्राप्त होते हैं। जल रूपी दूध, पृथ्वी रूपी गोबर, वायु रूपी गोमूत्र, अग्नि रूपी धगि, आकाश रूपी छाछ। इन पांचों चीजों को अपने जीवन में लाने से स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में भी चमत्कारिक रिजल्ट मिलते हैं। जब तक भारत के घर-घर में गाय माता थी तब तक कैंसर, ब्लड प्रेशर, मधुमेह जैसे असाध्य रोग भारत को छू भी नहीं पाए। आज भारत की 85 प्रतिशत जनसंख्या किसी ना किसी रोग से पीड़ित है।

 

गाय माता को वापस घर घर लाना ही इससे बचने का एकमात्र उपाय है। जिससे किसानों को भी बहुत बड़ा फायदा होने वाला है। किसान जो पेस्टिसाइड और जहर का इस्तेमाल अपने खेतों में करते है उसकी जगह अगर गाय के गोबर का इस्तेमाल किया जाए तो किसानों को भी बहुत बड़ा लाभ हो सकता है। गाय माता को हमारे खेतों में प्रवेश कराने से हमारे अच्छे दिन आएंगे। हमारे देश के मध्य में गाय माता ही है। गाय माता को हमारे खेतों में लाए बिना हमारे हमारे जीवन में स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सकता, परिवर्तन नहीं हो सकता।

 

इसीलिए गाय माता को अपने जीवन में जरूर लाएं। मेला में शानदार कुश्ती का आयोजन किया किया। जिसमें उत्तर प्रदेश तथा बिहार के पहलवानो ने पहलवानी का शानदार प्रदर्शन किया। विजयी पहलवानों को अनुमंडल पदाधिकारी सह गौशाला अध्यक्ष संजय राय ने अंग वस्त्र तथा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मेला में कृष्ण लीला का शानदार प्रदर्शन कोलकाता से आएँ कलाकारों ने किया। मेला का आयोजन देर रात तक चला। बड़ी संख्या में महिलाओं ने मेला का लुत्फ उठाया।


गौ पूजनोत्सव में श्याम बिहारी अग्रवाल, भगवती प्रसादजगाती, सत्यनारायण शर्मा, विजय चौधरी, राजकुमार मिश्रा, गोपाल अग्रवाल, संदीप मिश्रा, विशाल अग्रवाल, प्रांजल चाँदगोठिया, कन्हैया टिबरेवाल, संजय अग्रवाल, पंकज चाँदगोठिया, आशिष पोद्दार, मनीष कपूर, मोहित अग्रवाल आदि सम्मिलित हुए।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More