Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

समस्तीपुर: सांसद प्रिंस राज ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क सम्पर्क योजना के तहत खानपुर प्रखंड क्षेत्र में बनी कई लंबी सड़कों एंव कई सामुदायिक भवन का फीता काट कर किया उद्घघाटन।

238

 

 

रालोजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर राय ने अपने आवास पर सासंद प्रिंसराज को माला,एंव गुलदस्ता से किया गया सम्मानित।

 

 बिहार न्यूज़ लाईव अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर डेस्क:  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क संपर्क योजना से बनी खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नू पंचायत के टेढा हनुमान मंदिर के नजदीक से मधुबन पुल तक बनी सड़क जिसका प्राक्कलित राशि 13 लाख 83 हजार 752 रुपये है।

 

वही खानपुर दक्षिणी पंचायत के सिमरी चन्द्रशेन हरिजन टोला से पीरस्थान तक नवनिर्माण पक्की सड़क जिसका प्राक्कलित राशि लगभग 14 लाख है।वही शादीपुर पंचायत व दिनमनपुर दक्षिणी में बनी नवनिर्माण सड़क व सामुदायिक भवन का विधिवत उद्घघाटन समस्तीपुर लोक सभा के सांसद प्रिंस राज ने फीता काटकर किया।साथ ही किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर राय के उपस्थिति में सांसद प्रिंस राज ने खानपुर दक्षिणी के मुखिया श्यामा देवी के द्वारा मनरेगा योजना से किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इसी तरह जनहित में और अच्छे कार्य करते रहें।

 

जिसे पंचायत का अधिक से अधिक विकास होगा।वही मधुवन गाँव स्थित अपने आवास पर रालोजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर राय व खानपुर दक्षिणी के मुखिया श्यामा देवी ने सांसद प्रिंस राज को माला एवं गुलदस्ता से सम्मानित किया।तथा सांसद प्रिंस राज सहित उनके सबों कार्यकर्ताओ को भोजन कराया गया।

 

वही भोजन के बाद मौके पर खानपुर पंचायत के मुखिया श्याम देवी व मुखिया पति चन्द्रशेखर राय सह रालोजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने खानपुर प्रखंड क्षेत्र की समस्या से रूबरू कराते हुए जनहित में किए गए कार्यों से सांसद प्रिंस राज को अवगत कराया।साथ ही गांव के विकास के लिए प्राथमिकता वाली योजना क्रियान्वित करने का आग्रह किया।

 

कार्यक्रम में लोजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौधरी,रालोजपा के जिला प्रभारी संजीव रंजन उर्फ विट्टू गुप्ता,जिला प्रधान महासचिव नीरज भरद्वाज,रालोजपा के युवा जिला अध्यक्ष रीता पासवान,उमाशंकर मिश्र,मनोज कुमार,शेखर पांडेय,प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पासवान,भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष राम सागर राय, पूर्व मुखिया राम विलास सहनी,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More