Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: सांसद सिग्रीवाल ने पी एम के मन की बात कार्यक्रम को बताया ऊर्जा भरने वाला

349

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क जलालपुर|सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पी एम के मन की बात कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इसे ऊर्जा भरने वाला बताया |वे रविवार को अपने जलालपुर स्थित आवास पर आयोजित जनता दरबार मे पी एम के मन की बात के 107 वें एपिसोड को लोगों के साथ सुन रहे थे|

 

उन्होंने बताया कि आज पी एम ने मुम्ब ई हमले में अपना जीवन गंवाने वाले सभी लोगो को श्रद्धांजलि दी| उन्होंने कहा कि इस हमले मे जो हमारे जांबाज वीरगति को प्राप्त हुए हैं ,देश आज उन्हे याद कर रहा है|उन्होंने कहा कि लोकल फार वोकल की बात पिछले महीने की थी|दिवाली, भाई दूज के दौरान चार लाख करोड़ रूपये से ज्यादा का कारोबार हुआ | उन्होने क ई अन्य विषयों पर भी चर्चा की और बताया कि आज का दिवस भी महत्वपूर्ण है|

 

आज ही के दिन 1949 मे संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था|
अंत मे सांसद सिग्रीवाल ने पी एम की मन की बात की सराहना करते हुए सुन रहे सभी लोगों सहित देश वासियो को इस दिवस की शुभकामनाएं दी| मौके मांझी विधानसभा के युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उमेश तिवारी ,अमरजीत सिंह , विजय कुमार सिंह, पंकज सिंह सहित क ई गणमान्य भी उपस्थित थे|

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More