Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: नगर निगम के सफाई कर्मियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर किया हल्ला बोल प्रदर्शन।

124

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। भागलपुर के नगर निगम मे मंगलवार सुबह से सैकड़ों सफाई मजदूर ने अपने कामकाज को ठप कर दिया है और नगर निगम के मुख्य द्वार पर अपनी मांगों को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों का साफ तौर पर कहना है कि हमें हमारा वेतन जल्द स्व जल्द दिया जाए वरना अनिश्चितकालीन हड़ताल होगा। प्रदर्शनकारी सफाई कर्मियों ने आक्रोशित मुद्रा में कहा कि हम लोगों को नगर निगम प्रशासन की ओर से बरगलाया जाता है। हर महीने कहा जाता है कि वेतन समय पर मिल जाएगा लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलता है।जिससे हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इसके साथ ही आक्रोशित प्रदर्शनकारी सफाई कर्मियों ने भागलपुर की मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल को जमकर कोसा और मेयर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।वही प्रदर्शनकारी का साफ तौर पर कहना है हमें अपने हक से वंचित किया जा रहा है। हर वर्ष विश्वकर्मा पूजा में हम लोगों के लिए नगर निगम की ओर से भव्य भोज का आयोजन किया जाता था।

 

वह भी नदारत हो गया। प्रधान सरकारी सफाई कर्मी मजदूर ने कहा कि यहां के अधिकारी आश्वासन तो देते हैं लेकिन उस पर अमल नहीं करते। अगर हम लोगों की बातें नहीं मानी गई और आज वेतन हम लोगों को नहीं मिला तो नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों का घेराव किया जाएगा और हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान कई पार्षद व सफाई कर्मी मौजूद थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More