Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

पटना: जिलाधिकारी पटना डॉ चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर द्वारा बिहटा, विक्रम एवं बिहटा अंचलों मैं छापेमारी की गई।

596

 

अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा एक लैपटॉप ज़ब्त किया गया। लैपटॉप से संदिग्ध सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। जिलाधिकारी पटना डॉ चंद्रशेखर सिंह के आदेश से एफ आई आर दर्ज किया गया।

बिहार न्यूज़ लाइव/ पटना: जिलाधिकारी, पटना को बिहटा अंचल में कुछ व्यक्तियों के अनधिकृत रूप से काम करने की सूचना मिली थी। डीएम के आदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर द्वारा बिहटा में विक्रम एवं बिहटा अंचलों के सीमा पर शनिवार को छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अंचल संबंधी कार्यों का अनधिकृत रूप से काम कर रहा एक व्यक्ति फरार हो गया। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा एक लैपटॉप ज़ब्त किया गया। लैपटॉप से संदिग्ध सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। डीएम के आदेश से एफ आई आर दर्ज किया गया है तथा फरार व्यक्ति को पकड़ने के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।

लैपटॉप की जांच में प्रथम दृष्टया अंचलाधिकारी, बिहटा एवं अन्य कर्मियों की भी संलिप्तता उजागर हो रही है। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को इस बारे में विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है तथा अवैध ढंग से कार्य कर रहे मध्यस्थ व्यक्तियों की गिरफ्तारी का भी आदेश दिया है।

डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि यदि जांच में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की मिलीभगत प्रमाणित होती है जो उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More