Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

अजमेर: परिवर्तन यात्रा आयेगी पुष्कर में 15 सितंबर को, पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के 5 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे…..

145

- sponsored -

  •  परिवर्तन यात्रा आयेगी पुष्कर में 15 सितंबर को, पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के 5 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे 
  • *यात्रा के आगमन पर जनसभा भी आयोजित  होगी 
  • *कांग्रेस कुशासन को उखाड़ कर सुशासन की स्थापना का संकल्प 
  •  बिहार न्यूज़ लाईव पुष्कर/अजमेर डेस्क: (हरिप्रसाद शर्मा) प्रदेश  निकाली जा रही भाजपा की परिवर्तन  यात्रा 15 सितंबर को पुष्कर आएगी। इस  कार्यक्रम में पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के 5 हजार कार्यकर्ता वाहन रैली निकाल कर यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। यात्रा के आगमन पर जनसभा भी आयोजित की जाएगी।
  • परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर आज भाजपा प्रदेश मंत्री वीरेंद्र पूनिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक रखी गई। भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने बताया कि रामदेवरा से शुरू हुई। ये यात्रा पुष्कर आएगी और परिवर्तन यात्रा के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है ।
  • भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की पुष्कर में बैठक आयोजित की गई तथा यात्रा के स्वागत की रूपरेखा तैयार कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।
  • विधायक सुरेश सिंह रावत ने बताया कि परिवर्तन  यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। यात्रा के पुष्कर आगमन पर विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। जिसमें पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के 5 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे और सभी कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत कर प्रदेश में कांग्रेस कुशासन को उखाड़ कर सुशासन की स्थापना का संकल्प लेंगे।
  • बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा, विधायक सुरेश सिंह रावत, जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह मझेवला, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक सिंह रावत, भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र महावर, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, पालिकाध्यक्ष शिवस्वरुप महर्षि, सरपंच शक्ति सिंह रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश, नरेंद्र पाठक , पार्षद कमल रामावत, रोहन बाकोलिया, महेंद्र सिंह, नरवर मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल यादव, बूढ़ा पुष्कर मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सिंह रावत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह, गुर्जर अजमेर ग्रामीण प्रधान जनप्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत, भोलाराम गुर्जर, सुरेंद्र सिंह राठौड़, लाभांशु वैष्णव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने बताया कि यात्रा 12 सितंबर को ब्यावर से जिले में प्रवेश करेगी ।13 सितम्बर को मसूदा, केकड़ी 14 को नसीराबाद, श्रीनगर होते हुए 15 को अजमेर से पुष्कर आएगी।
  • परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर आज भाजपा प्रदेश मंत्री वीरेंद्र पूनिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक रखी गई। भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने बताया कि रामदेवरा से शुरू हुई। ये यात्रा पुष्कर आएगी और परिवर्तन यात्रा के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है ।

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More