Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सिवान: दरौंदा में गोलीबारी कांड में पुलिस निष्क्रिय है – कांग्रेस जिलाध्यक्ष

180

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सिवान डेस्क दारौंदा/ सीवान दरौंदा थाना अंतर्गत दरौंदा गांव में बीते शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने दिलावर  तारीक हसन पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। 

 

शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विदु शेखर पांण्डेय ने पीड़ित से मुलाकात कर घटना का जानकारी लिया। पत्रकारों से प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विद्युशेखर पांडे  ने सिवान पुलिस कप्तान सें घटना में शामिल आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर करवाई करने का मांग किया। घटना पुश्तैनी जमीन बंटवारे को लेकर बताया जा रहा है।श्री पाण्डेय ने बताएं कि सिवान पुलिस कप्तान अपराधियों पर करवाई करने के साथ साथ व्यवस्था लूज करने वाले पुलिस पदाधिकारी पर भी जांच कर करवाई करें, 

 

जिससे क्राइम को कंट्रोल हों सके‌। अपराधियों पर पुलिस सख़्ती सें कार्रवाई नहीं कर पा रही है, जिसके कारण सिवान में अपराधी बेलगाम हों गए है। जिसके कारण लगातार अपराधिक घटना बढ़ते जा रहा है।  सिवान में फिर जंगल राज का वापसी हो रहा है। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अनंत तिवारी कांग्रेस नेता बच्चा तिवारी मुन्ना राय जयमंगल सिंह विनोद शर्मा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More