Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: लौहनगरी टाटा के भोजपुरी सम्मेलन में उदय व गोप की आवाजों में गूंजा रघुवीर नारायण का बटोहिया गीत

793

 

 

फोटो 08 गायन प्रस्तुत करते उदय नारायण सिंहः व रामेश्वर गोप

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: छपर कार्यालय।अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन का दो दिवसीय अधिवेशन जमशेदपुर में शनिवार को शुरू हुआ।27 वें अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में सारण की धरती के बाबू रघुवीर नारायण सिंह रचित बटोहिया गीत का गायन किया गया।प्रस्तुत किया सारण के वरिष्ठ लोक गायक उदयनारायण सिंह व रामेश्वर गोप ने।बटोहिया गीत की पंक्ति सुन्दर सुभूमि भैया भारत के देशवा से मोरे प्राण बसे हिम खोह रे बटोहिया और मोरे बाप दादा की कहानी रे बटोहिया पर आयोजन स्थल तुलसी भवन में बैठे भोजपुरी प्रेमी दर्शक झूम उठे और देर तक ताली बजाते रहे।

 

वरिष्ठ साहित्यकार ब्रजभूषण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में निवर्तमान अध्यक्ष डा हरेराम त्रिपाठी चेतन, कार्यकारी अध्यक्ष डा महामाया प्रसाद विनोद, झारखंड के प्रसिद्ध राजनेता विधायक सरजू राय , विधान पार्षषद संजय मयूख, राजेश भोजपुरिया, मारीशस की भोजपुरी साहित्य विदुषी सरिता बुद्धु सहित सारण जिले से गये भोजपुरी साहित्यकार व सम्मेलन के महामंत्री प्रो जयकांत सिंह जय ,शिवानुग्रह नारायण सिंह ,कवि गीतकार अरविंद श्रीवास्तव, राजेश मांझी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More