Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

मधेपुरा। देवस्थलों में रामधुन,श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना,निकाली गई भव्य झांकी व शोभायात्रा

551

🔴 खाड़ा, बुधामा, नयानगर और शाहजादपुर के देवस्थलों में रामधुन और घरों में लोगों ने मनाया दीपोत्सव।

सी.के.झा/ मधेपुरा।

मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड के सूदूरवर्ती पश्चिमी क्षेत्र खाड़ा,नयानगर, शाहजादपुर एवं बुधामा पंचायत में 22 जनवरी को श्रद्धालुओं ने देवस्थान एवं अपने-अपने घरों में पूजा-अर्चना धूमधाम से की। दुर्गा मंदिर,काली मंदिर,शिव मंदिर एवं अन्य देवस्थलों में कहीं पूजा-पाठ के साथ कुवांरी कन्याओं को भोजन कराया गया तो कहीं हवन,रामधुन,मंडलियों द्वारा रामायण का मंचन तो कहीं भव्य शोभायात्रा और झांकियां निकाली गई।

22 जनवरी 2024 को सोमवार के दिन की बात करें तो हर ओर भक्ति मय और राम मय रहा। जगह-जगह पटाखे छोड़े गए साथ ही अपने-अपने घरों तथा देवस्थानों में दिये जलाकर हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव भी मनाया गया। यह कार्यक्रम अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के दिन भव्य तरीके से हर ओर मनाया गया।

🔴 खाड़ा हुआ राम मय :

इसी कड़ी में खाड़ा दुर्गा मंदिर में पंडित बिनोद झा की उपस्थिति में यजमान ललित नारायण ठाकुर ने पूजा-पाठ और हवन की। तत्पश्चात पूरे गांव की कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया। इस कार्यक्रम में चंद्रानन झा,बद्री केशरी,पिंटू केशरी,संजय केशरी,रोहित कुमार मंडल,राजा कुमार झा, राजकिशोर साह,शिवानी,शालिनी एवं छोटी सहित दर्जनों बच्चे एवं श्रद्धालुओं की अहम भूमिका रही। वहीं बिषहरी मंदिर,काली मंदिर एवं बजरंग बली मंदिर में भी कीर्तन-भजन का भव्य आयोजन किया गया।

🔴 युवाओं ने खाड़ा में निकाली भव्य शोभायात्रा:

दूसरी ओर खाड़ा चौक स्थित विन्ध्वासिनी मंदिर में पूजा-पाठ के बाद कुवांरी कन्याओं को भोजन कराया गया। युवाओं और श्रद्धालुओं ने इस मौके पर पुरे पंचायत में घूमकर शोभायात्रा को यादगार बना दिया। शोभायात्रा खाड़ा के समाजसेवी देवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व तथा सरपंच मुन्नी देवी की उपस्थिति में निकाली गई। ढ़ोल,गाजे-बाजे तथा डीजे के साथ दर्जनों युवाओं और युवतियों ने मोटर साइकिल पर सवार होकर जुलूस निकाला।

मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा कि 22 जनवरी का दिन इतिहास में अमर हो गया। इस राम मंदिर के लिए लाखों भारतीय ने अपनी बलिदान दिया जो आज फलीभूत हुआ। उन्होंने कहा कि आज देश ही नहीं विश्व भर के लोग राम लला के विग्रह के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बना।

इस अवसर पर सरपंच मुन्नी देवी ने कहा कि 22 जनवरी का दिन अपने-आप में महत्वपूर्ण है। क्योंकि अयोध्या में रामलला आज अपने घर में विराजमान हो रहे हैं। राम के भजन पर झूमते और नाचते हुए श्रद्धालुओं ने 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा का हर्षोल्लास पूर्वक इसे यादगार बना दिया, जो इतिहास में दर्ज हो गया।

शोभायात्रा में समाजसेवी अशोक प्रसाद सिंह,सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह,फणिभूषण सिंह,अशोक सिंह,बादल कुमार सिंह,अविनाश कुमार सिंह,प्रियांशु, मोहित,मनमोहन सिंह,सुमित कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह,राहुल कुमार सिंह,हिमांशु कुमार सिंह,मनोज कुमार सिंह,राजेश कुमार सिंह,विजय कुमार सिंह,श्यामल किशोर सिंह,घनश्याम सिंह, पंकज कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह सहित दर्जनों श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई।

🔴 नयानगर में भक्तिमय रहा वातावरण:

उधर नवटोल काली मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन तथा 24 घंटे का रामधुन संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। संकीर्तन में ग्रामीण मंडली के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत भी अन्य मंडलियों के द्वारा किया जाएगा।

🔴 नयानगर मां दुर्गा मंदिर में अष्टयाम: 

नयानगर दुर्गा मंदिर प्रांगण में रामधुन संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में भव्य यज्ञमंडप बनाया गया। रामधुन यज्ञ का आयोजन मंदिर कमिटी के सचिव राणा रण बहादुर सिंह (अमर कुमार सिंह),उप सचिव प्रमोद कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष दिवाकर सिंह,जवाहर सिंह,सुधीर सिंह तथा सदस्य चंदर पासवान,विट्टू सिंह के देखरेख में पूजारी खोखा झा एवं यजमान रेवती रमन झा द्वारा भव्य और यादगार बना दिया। 24 घंटे के रामधुन में ग्रामीण मंडली,शेखपुर चमन के रंगीन कालाकार तथा पुरैनी और अन्य जगहों के कलाकार ने अपने-अपने जलवे बिखेरे।

इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रूपेश कुमार झा ने कहा कि आज का दिन वस्तुत: इतिहास में अमर हो गया। आज अयोध्या में राम लला विराजमान अपने घर में हो रहे हैं। पुरे देश में भक्ति मय माहौल है। उन्होंने कहा कि रात में सभी घरों में दीपावली मनाया जाएगा। आयोजन हेतु मुख्य भूमिका में नागेश्वर शर्मा,गुड्डु साह, संजीव झा, विपिन कुमार,लालबहादुर भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता रहे।

🔴 बुधामा से निकली झांकियां :

बैधनाथपुर में रमेशचंद्र आचार्य,अनिल कुमार गुप्ता,राजेश निषाद,अनुपम कुमारी, विश्वनाथ साह व सहित दर्जनों भक्तजनों के देखरेख में बजरंग बली मंदिर में भजन-कीर्तन और रामधुन का भव्य आयोजन किया गया। बैद्यनाथपुर से सभी स्वयंसेवकों ने भव्य झांकियां निकाली जो बैद्यनाथपुर से चलकर बुधामा और खाड़ा तक निकाली गई।

बुधामा के शिव मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का रामधुन संकीर्तन का आयोजन हुआ। रामधुन संकीर्तन का नेतृत्व मुकेश कुमार सिंह पूर्व सरपंच ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भाजपा नेता गणगण चौधरी,कन्हैया मिश्रा,नीरज झा,उमेश मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता दिन रात जुटे रहे। बुधामा के युवाओं ने सोमवार की शाम भव्य शोभायात्रा निकालकर क्षेत्र के माहोल को भव्य बनाया और भक्तिभाव से अमिट छाप छोड़ दिया।

इस समय जय श्रीराम,जय जय श्रीराम के नारे और डीजे पर गीत सुनकर भक्तजन झूमते नजर आए। इस तरह 22 जनवरी 2024 का दिन अयोध्या में रामलला विराजमान होने के साथ भारतीय इतिहास में एक अध्याय को जोड़ दिया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More