Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: सबौर थाना ने टॉप 10 की सूची में शामिल कुख्यात तथा 50 हजार रु० का ईनामी अपराधी चंदन यादव उर्फ चंदन टाईगर को किया गिरफ्तार…

110

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। गुरुवार को एसएसपी ने प्रेस वार्ता कर बताया सबौर थाना ने टॉप 10 की सूची में शामिल कुख्यात तथा 50 हजार रु० का ईनामी अपराधी चंदन यादव उर्फ चंदन टाईगर को गिरफ्तार किया।आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मोस्ट वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।इसी क्रम में टॉप 10 की सूची में शामिल चंदन यादव उर्फ चंदन टाईगर के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।उक्त टीम के द्वारा कुख्यात अपराधी चंदन यादव उर्फ चंदन टाईगर को ग्राम ईंग्लिश से विधिवत गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि इसकी गिरफ्तारी हेतु 50,000/- रू० का ईनाम घोषित था।गिरफ्तार चंदन यादव उर्फ चंदन टाईगर पिता स्व० लक्ष्मण यादव ईंग्लिश, थाना-सबौर, जिला-भागलपुर का है। चंदन यादव उर्फ चंदन टाईगर का आपराधिक इतिहास रहा है।
सबौर थाना कांड सं0-342/08 जो रंगदारी से संबंधित है। सबौर थाना कांड सं0-442/08 जो रंगदारी से संबंधित है।सबौर थाना कांड सं0-263/09 जो रंगदारी से संबंधित है।सबौर थाना कांड सं0-210/09 जो रंगदारी से संबंधित है। सबौर थाना कांड सं0-93/11 जो रंगदारी से संबंधित है। सबौर थाना कांड सं0-50/12 जो मार-पीट से संबंधित है।सबौर थाना कांड सं0-313/18 जो हत्या का प्रयास एवं एस०सी०/एस०टी० एक्ट तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित है।सबौर थाना कांड सं0-165/20 जो रंगदारी से संबंधित है।सबौर थाना कांड सं0-355/20 जो हत्या का प्रयास से संबंधित है। सबौर थाना कांड सं0-13/24 जो बि०म०नि० एवं उत्पाद अधि० से संबंधित है।
लोदीपुर थाना कांड सं0-89/20 जो लूट से संबंधित है।लोदीपुर थाना कांड सं0-92/20 जो डकैती एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित है। अन्य थानों से भी आपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में छापेमारी दल में पु०नि० विवेक कुमार जायसवाल, थानाध्यक्ष, सबौर थाना, पु०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार, सबौर थाना।.पु०अ०नि० बिट्टू कुमार कमल, सबौर थाना।पु०अ०नि० रामानुज कुमार, सबौर थाना।
पु०अ०नि० राजेश कुमार, सबौर थाना। पु०अ०नि० प्रभात कुमार, डी०आई०यू० ।डी०पी०सी० अरूण कुमार मंडल, सबौर थाना।
सि०विशाल कुमार रंजन, चंदन कुमार रजक, मनोज कुमार सभी सबौर थाना।सि०बच्चन राम, अभिमन्यू कुमार सिंह दोनों डी०आई०यू०, एस०टी०एफ० चीता-02 शामिल थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More