Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत 3.64 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का सांसद सीग्रीवाल ने किया शिलान्यास

156

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क जलालपुर|प्रखंड के किशनपुर धरान स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 331 के किशनपुर से कटेश्वर बुजुर्ग तक जाने वाली 6.61 किलोमीटर लंबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाली3. 64 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने शनिवार को दोपहर बाद किया| मौके पर उन्होने कहा कि दो-तीन महीने में यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी| बनने वाली सड़क सबसे मजबूत और चौड़ी सड़क बनेगी|

 

इस सड़क से हजारो लोगों को फायदा होने वाला है|शिलान्यास समारोह में उन्होंने केंद्र सरकार की 2014 से 2024 तक की उपलब्धियां को लोगों के बीच रखा तथा पूर्व की यू पी ए की सरकार की 2004 से 2014 तक के बीच के क्रियाकलापों को भी बताया| उन्होंने बताया कि एनडीए की सरकार तीन यथार्थों पर कार्य करती है -राष्ट्रवाद, धर्म वाद और विकासवाद|राष्ट्रवाद के अंतर्गत एनडीए की सरकार देश की सीमाओं को सुरक्षित रखी है|जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का पूर्ण सफाया करके वहां से 370 धारा को समाप्त कर एक विधान एक संविधान को लागू किया है| वही सर्जिकल स्ट्राईक कर के पाकिस्तान को सबक भी सिखाया है| वहीं उन्होंने बताया कि धर्मवाद के अंतर्गत केन्द्र की मोदी सरकार ने अयोध्या मे भव्य राम मंदिर बनवाया है|

 

जिसके लिए सभी 500 वर्षों की लड़ाई लड़ रहे थे|उन्होंने यू ए ई की राजधानी अबूधाबी में बने 700 करोड़ की लागत से बने मंदिर का भी जिक्र किया | राम मंदिर का निर्माण पर पूरे विश्व में जश्न मनाया गया| कई मुस्लिम देशों ने डाक टिकट भी निकाला| यह भारत के गर्व व गौरव को दर्शाता है|उन्होंने विकासवाद में कहा कि देश तेजी से प्रगति कर रहा है आज देश पांचवी अर्थव्यवस्था के रूप में पूरे विश्व में मजबूत है| उन्होंने लोगों से कहा कि आप लोकसभा चुनाव में एनडीए को समर्थन कीजिए |

 

भारत तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित होगा|उन्होने लोगों से देश के विकास ,राम मंदिर के निर्माण और घर-घर तक पहुंचे विकास के लिए एक बार फिर तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री तथा भाजपा को लोगों से मत देने की अपील की|कार्यक्रम का संचालन व अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य उमेश तिवारी ने किया वही धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड मुखिया संघ प्रतिनिधि तारकेश्वर सिंह ने किया|मौके पर युवा नेता प्रमोद सीग्रीवाल ,अमरजीत सिंह. जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, मकेश्वर सिंह, दीपू चतुर्वेदी,राहुल राज
अनिल किशोर कुशवाहा ,प्यारे अंगद जी ,अनिल राम ,कृष्णा महतो ,कामेश्वर सिंह ,बच्चा सिंह भोला सिंह, मनोजसिंह, कविन्द्र सिंह, धीरज सिंह, पप्पू राम ,कृष्णा महतो ,मुन्ना पांडेय सहित क ई अन्य थे|

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More