Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: वार्ड 32 में नाले की समस्या को दूर करने में पार्षद रही विफल, लोगो ने चंदा देकर की नाले का निर्माण कार्य शुरू,पुर्व वार्ड पार्षद ने किया सहयोग।

246

 

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क:  जनता की परेशानी एवं समस्या को दूर करने लिए वार्ड पार्षद होते हैं लेकिन वार्ड पार्षद ही जनता की समस्या को दूर करने से पीछे हट जाय तो फिर जनता का वार्ड पार्षद से भरोसा खत्म हो जाता है।ऐसी ही वाक्या देखने को मिली भागलपुर नगर निगम के वार्ड 32 में वर्तमान वार्ड पार्षद मीरा राय ने अपने वार्ड की जनता के समस्या को दूर करने में विफल रही। जबकि इसी वार्ड में पिछले वार्ड पार्षद की कार्यशैली एवं वार्ड स्वच्छता पूरे नगर निगम में उदाहरण हुआ करता था।उसी वार्ड में आज लोग कई तरह के समस्याओं से जूझ रहे है।

 

मंगलवार को भागलपुर नगर निगम के वार्ड 32 में लोग स्वयं चंदा देकर नाले का निर्माण कार्य शरू किया। वार्ड पार्षद के घर जाने वाले टेक्नोमिशन गली में यहां की जनता चंदा करके नाली निर्माण कर रहे हैं। और सबसे बड़ी बात की इस निर्माण कार्य मे जंहा वर्तमान वार्ड पार्षद ने मुँह फेर लिया वही पूर्व वार्ड पार्षद हंसल सिंह ने सहयोग राशि देकर जनता की परेशानी को दुर करने खड़े दिखे।बताया जा रहा है कि पुर्व में मोहल्ले के कई लोग इस नाले में गिर गए हैं। नाले में गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं। इस कारण मोहहले के कुछ लोग इस बात को लेकर वर्तमान वार्ड पार्षद मीरा राय से मिलकर इस समस्या को दूर करने की गुजारिश किया। जिसमें मोहहले के लोगो को निराशा हाथ लगी। वार्ड पार्षद मीरा राय से लोगों ने कहा किसी तरह से इस नाले का निर्माण कराके इस समस्या को दूर कराए।

 

लेकिन पार्षद ने नाले का निर्माण कराने से साफ मना कर दिया और कहा कि इसके लिए कोई फंड नही है। लोगो ने बताया कि पार्षद के तरफ से किसी प्रकार का नाले के निर्माण में कोई सहयोग नही किया गया। अंत मे तक हार कर मोहहले के लोगो ने स्वंय चंदा एवं अन्य से सहयोग राशि लेकर नाले का निर्माण कार्य शरू किया। इस दौरान मोहहले के लोगो ने बताया कि इस वार्ड पार्षद से तो अच्छा पूर्व वार्ड पार्षद हंसल सिंह इस नाले निर्माण कार्य मे सहयोग राशि देकर मोहहले के लोगो का सम्मान के साथ समस्या का निराकरण किया।

 

लोगों ने कहा पूर्व वार्ड पार्षद हमेशा से इस तरह के कार्य और वार्ड की समस्या को हमेशा खत्म किया है। जब हंसल सिंह वार्ड पार्षद थे तो नगर निगम में फंड नही के बावजूद वार्ड के कई समस्याओं को अपने निजी फंड से दूर किया है। लोगो के मुँह से यह भी कहते सुना गया कि इससे से अच्छा पूर्व वार्ड पार्षद हंसल सिंह थे जो वार्ड की हर प्रकार की समस्या को खत्म करने के लिए तैयार रहते थे।पूर्व वार्ड पार्षद के कार्यकाल में करोड़ों रुपये के निर्माण कार्य वार्ड में हुए हैं।पुलपुलिया, नाले, सड़क, कूड़ेदान के साथ जलजमाव की समस्या को दूर कर वार्ड में विकास की गई थी।साफ़ सफाई की समस्या, बिजली की समस्या या अन्य कोई समस्या को पुर्व वार्ड पार्षद तुरंत दूर करते थे। जबकि आज वार्ड में जगह जगह गंदगी फैली रहती है । रोजना सफाई भी नही होती।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More