Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

समस्तीपुर: लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ जनविश्वास महारैली 03 मार्च 2024 गांधी मैदान पटना की तैयारी में हजारों लोगों की होगी भागीदारी।

207

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क:  अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/वारिसनगर भाकपा माले द्वारा जनसंवाद यात्रा छतनेश्वर,हजपुरवा, मोहुउद्वीनपुर,एकद्वारी,हांसा, नागरबस्ती,बेगमपुर,सारी, मन्नीपुर,चकमुराद चकदीनदयाल,मिल्की, रामनगर,मथुरापुर,अकवरपुर, मुसेपुर,शिवनंदनपुर, कोल्हुआरा,मुक्तापुर बाजार समिति चौक सहित विभिन्न चौक चौराहों पर प्रचार प्रसार करते हुए नुक्कर सभा किया गया।और विभिन्न नारों के साथ बिहार की जनता लडे़गी।तानाशाह सरकार हारेगी।

 

बड़गांव के झूठे मुकदमा में फंसाये गये कॉमरेड मनोज मंजिल सहित भोजपुर के सभी 23 साथियों को रिहा करो।फासीवाद मिटाओ-लोकतंत्र बचाओ शहीदों के सपनों का भारत बनाओ।लोकतंत्र,संविधान पर हमला नही सहेंगे। भाजपा हटाओ- देश बचाओ!फासीवाद को ध्वस्त करो,जन जन का एक ही नारा-आजादी बराबरी,भाईचारा। हिटलरशाही नही चली तो मोदीशाही नही चलेगी।सभी गरीब भूमिहीनो को वास आवास जमीन रोजी रोटी रोजगार चाहिए।

 

सभी मजदूर-किसानों को 5000 रुपये मासिक पेंशन देने की गारंटी करो आदि नारों के साथा जथ्था भाकपा माले नेता सह खेग्रामस राज्य उपाध्यक्ष जीवछ पासवान, भाकपा माले प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान,किसान महासभा प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर राय,किसान महासभा प्रखंड सह सचिव संजीत पासवान के नेतृत्व में निकाली गयी।नुक्कर सभा को भाकपा (माले) नेता सह खेग्रामस राज्य उपाध्यक्ष जीवछ पासवान,भाकपा (माले)प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान,उमेश महतो,मनोज पासवान,रामबिलास महतो, प्रदीप पासवान आदि नेताओं ने संबोधित किया।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More