Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

समस्तीपुर: नेहरू युवा केन्द्र समस्तीपुर के तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगता का आयोजन उ0मा0वि0 सिरोपट्टी खतुआहा के प्रांगण में हुआ आयोजित।

130

 

 

बच्चों में नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए खेलना आवश्यक–जिला पार्षद।

खेल से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास होता है–स्वर्णिमा।

 बिहार न्यूज़ लाईव समस्तीपुर डेस्क:  अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान में आज प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा के प्रांगण में किया गया।

 

आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घघाटन स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह एवं नेहरू युवा केंद्र के सुपरवाइजर धनंजय कुमार राज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि खेल खेलने से युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।खेल से जहां एक ओर शारीरिक और मानसिक विकास होता है।वही दूसरी ओर राष्ट्र का नाम रौशन करने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह ने कहा कि बच्चों को पढ़ने के साथ साथ खेलना भी जरूरी है।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सभी विद्यालयों के विजेता,उप विजेता और प्रतिभागियों को शील्ड,मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।वही खेल प्रतियोगता के
मौके पर डॉक्टर लाल बाबू,शिक्षक धर्मेश कुमार,रंजन कुमार,अमित कुमार,आपदा मित्र पिंटू कुमार,जय वीर पासवान,अभिषेक कुमार,कृष्ण कुमार सिंह,विट्टू कुमार,शिवशंकर महतो सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं एवं युवा उपस्थित रहे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More