Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: राजेंद्र कॉलेज में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस…..

31

 

 

राजेंद्र कॉलेज में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण का लिया संकल्प

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: छपरा। राजेंद्र कॉलेज, छपरा में आज विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इसमें प्राचार्य सहित कई प्राध्यापकों ने पृथ्वी दिवस के संबंध में छात्र-छात्राओं के समक्ष व्याख्यान देते हुए उन्हें पृथ्वी एवं सम्पूर्ण पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार श्रीवास्तव ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आज की सबसे बड़ी समस्या यह है कि मनुष्य प्राकृतिक जीवन से दूर भाग रहा है और कृत्रिमता को विजय पताका की तरह लहरा रहा है। उन्होंने कई लेखकों की विभिन्न रचनाओं का उदाहरण देते हुए बताया कि मनुष्य को प्रकृति के साथ साहचर्य बनाकर चलना आवश्यक है तभी हम सतत विकास की अवधारणा पर खरे उतर सकते हैं और आने वाली पीढ़ी का जीवन सुरक्षित रह सकता है।
डॉ. संजय कुमार ने अपने उद्बोधन में जननी और जन्मभूमि को स्वर्ग से भी श्रेष्ठ माने जाने की भारतीय परंपरा की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए पृथ्वी के संरक्षण एवं संवर्धन का आग्रह किया। उन्होंने आग्रह किया कि सभी लोग यथासंभव अपनी अपनी भूमिकाओं को समझें और उसका निर्वाह करें।
डॉ. पूनम ने अपने वक्तव्य के दौरान जल, वायु एवं ध्वनि प्रदूषण पर चर्चा करते हुए हर व्यक्ति को अपने जीवन से जुड़े विभिन्न कार्यों में सतर्कता बरतते हुए उन क्रियाकलापों के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा। जैसे- प्लास्टिक का प्रयोग न करना, कचरों का अपशिष्ट उचित तरीके से निपटारा करना।
डॉ.रमेश कुमार ने अपने उद्बोधन में पर्यावरणीय संकटों के आर्थिक पक्ष पर प्रकाश डालते हुए इसे चिंता का विषय बताया।
इसी क्रम में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर राजनीति विज्ञान के छात्र रोबिन सिंह ने किसानों के द्वारा पराली जलाया जाना, कारखानों एवं मोटर गाड़ियों से जोन वाले कार्बन उत्सर्जन के कारण ग्लोबल वार्मिंग से संबंधित अन्य कई समस्याओं पर प्रकाश डाला।अगले क्रम में बी.ए. द्वितीय वर्ष इतिहास विभाग के छात्र अंशु कुमार ने मौजूदा वर्ष के थीम प्लास्टिक वर्सेस प्लेनेट पर विचार करते हुए प्लास्टिक उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक रहने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य के आग्रह पर सभी विद्यार्थियों ने आगामी पर्यावरण दिवस पर एक -एक पेड़ लगाने एवं उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. बेठियार सिंह साहू द्वारा किया गया एवं डॉ. प्रशांत कुमार सिंह ने आभार व धन्यवाद ज्ञापन किया।
उल्लेखनीय है कि राजेंद्र कॉलेज एकेडमिक मंडल के सचिव डॉ. विशाल कुमार सिंह की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यक्रम के दौरान उपर्युक्त प्राध्यापकों के अलावा डॉ. देवेश रंजन, डॉ. तनु गुप्ता, डॉ. रश्मि कुमारी, डॉ. रमन कुमार एवं कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More