दिल्ली पब्लिक स्कूल सिरोपट्टी में मिथिला परम्परा से अतिथियों का स्वागत,छात्र बने सम्मान के वाहक।अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर/शिक्षक दिवस के अवसर पर खानपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान छात्रों ने अपने जीवन के अंधकार रूपी संसार में ज्ञान का दीपक जलाने वाले गुरुओं को गुरु दक्षिणा के रूप में कलम-डायरी भेंट कर सम्मानित किया।इसी क्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल सिरोपट्टी,खानपुर परिसर में विद्यालय प्रबंधन द्वारा भव्य गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक से राष्ट्रपति बने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन के साथ किया गया।आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों के जीवन रूपी खुली किताब में शिक्षा का अलख जगाने वाले गुरुओं को मोमेंटो,कप, कलम व डायरी देकर सम्मानित किया।

वहीं शिक्षकों द्वारा भी अतिथियों को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग,चादर एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने शिक्षकों के योगदान को अतुलनीय बताया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत कुशवाहा, जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, दरभंगा स्नातक क्षेत्र के एमएलसी प्रत्याशी सह सीए आदित्य झा,भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अरुण कुमार कुशवाहा, समाजसेवी हेमंत कुमार चौधरी,विश्वबंधु राय, मुखिया अरुण कुमार सिंह कुशवाहा,सुरेश महतो,डॉक्टर चंद्रभूषण कुमार,समाजसेवी राकेश झा,समाज सेवी त्रिपुरारी झा,अरबिंद कुशवाहा मौजूद रहे।
वही विद्यालय परिवार की ओर से संस्थापक राम देव सिंह, डायरेक्टर प्रकाश कुमार, आरडीपीएस ट्रस्ट की अध्यक्ष सुधा देवी, प्रिंसिपल कंचन कुमारी, लेखा पाल जयंती भारद्वाज,महिमाला कुमारी, रुपम कुमारी,तीर्थव्रत चटर्जी,रामा शंकर प्रसाद, मो.अशफाक,जयंती कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक लाल बाबू ने किया एंव संचालन रूपक कुमार ने किया।
