सारण में बोले पप्पू यादव: बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अपराधियों के आगे नतमस्तक है पुलिस

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

छपरा पहुंचे सांसद पप्पू यादव, पीड़ित परिवार से मिल कहा-बिहार में चल रहा है महाजंगलराज

छपरा। बिहार में तेजी से बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराध के ग्राफ को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छपरा में हुए हालिया हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे सांसद ने सारण पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाय मामले को दबाने और जांच को भटकाने में जुटी है।

- Sponsored Ads-


पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि आज पूरे बिहार में भय का माहौल है। आए दिन हो रही हत्याओं, लूट और गोलीबारी की घटनाओं ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। वर्तमान सरकार अपराधियों पर नकेल कसने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो वे चुप नहीं बैठेंगे।


राहुल गांधी के बिहार दौरे से शुरू होगी आर-पार की लड़ाई

सांसद पप्पू यादव ने राजनीतिक हलचल को तेज करते हुए बड़ा बयान दिया कि बिहार की इस बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही राज्य का दौरा करने वाले हैं। उन्होंने साफ किया कि विपक्ष अब इस मुद्दे पर शांत बैठने वाला नहीं है। राज्य में बढ़ रहे अपराध और सरकार की विफलता के खिलाफ विपक्ष जल्द ही सड़कों पर उतरकर एक निर्णायक और ‘आर-पार’ के आंदोलन का शंखनाद करेगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment