- Sponsored Ads-
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर प्रखंड कार्यालय कैंपस में प्रखंड समान्वयक बीसी मोहम्मद अशरफ अली ने पौधरोपण किया और कहां कि स्वच्छ वातावरण के लिए पौधरोपण जरूरी है।हम सभी को गांव,मोहल्ले पंचायतो में स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
ताकि स्वच्छ वातावरण बना रहे।वही पेड़ पौधे मानव जीवन की नींव है ये धरती को हरा भरा बनाकर रखती है और मनुष्य को स्वच्छ वातावरण वह स्वच्छ हवा के साथ-साथ प्राण वायु प्रदान करती है इसका संरक्षण करना हम सभी लोगो का कर्तव्य है।
- Sponsored Ads-
इस मौके पर कार्यालय कर्मी अभिनंदन कुमार, पंचायत सचिव सुनील कुमार,अंचल कार्यालय के गोविंद कुमार,शशि कुमार , अंचल बड़ा के प्रधान सहायक मनीष कुमार ने पौधरोपण किया।
- Sponsored Ads-
