- Sponsored Ads-
(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/ प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भोम्या परिवार ने भीषण गर्मी में भगवान को राहत प्रदान करने हेतु रविवार को आनंदम कॉलोनी स्थित द्वारिकापुरी में भगवान कान्हा-लल्लाजी (लड्डू गोपाल) के नौका विहार कराया गया । कार्यक्रम कांतिकुमार भोमिया द्वारा किया जाता है ।जिसमें भगवान को ग्रीष्म ऋतु में शीतलता प्रदान कर भगवान को नौका विहार कराया गया ।इससे पूर्व भगवान का विधिवत स्नान, आकर्षक श्रृंगार एवं विशेष पूजन-अर्चन की ।कार्यक्रम में भक्ति रस से सराबोर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति भी दी जाएंगी। महाआरती भी की गई । उपस्थिति गणमान्य लोगों ने भगवान को नौका विहार कराया एवं कार्यक्रम की सराहना की ।
- Sponsored Ads-
