चकोटी मठ में परिसर में होगा चौबीस अवतार भगवान की स्थापना,बड़ी संख्या में होगी संत समागम।
मुख्यमंत्री के आने को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि ने चकोटी मठ का लिया जायजा।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर :-खानपुर,प्रखंड क्षेत्र के चकोटी मठ परिसर में आगामी 24 जून को भगवान के चौबीस अवतार मूर्तियों की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा होगी।इसको लेकर तैयारी जोरों पर है।बाबा राम सेवक दास और इनके अनुयायियों के द्वारा सभी कार्य कुशलता पूर्वक संपन्न हो इसके लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
बता दें कि यह सभी कार्यक्रम 18 जून से लेकर 29 जून तक चलेगा। इसी क्रम में 24 जून 2026 को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय सम्राट चौधरी भी भाग लेंगे।इसको लेकर जहां एक ओर प्रशासनिक महकमे में सतर्कता बढ़ गई है।वहीं दूसरी ओर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवियों का मठ के प्रति आकर्षण भी बढ़ गया है।इसी क्रम में आज स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,20 सूत्री अध्यक्ष राम नारायण सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा,पूर्व 20सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,समाजसेवी रामावतार सिंह,डॉक्टर लाल बाबू सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चकोटी मठ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कार्यक्रम में कोई चूक न रह जाय इस पर बाबा राम सेवक दास जी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।
मौके पर डॉक्टर रामचंद्र महतो,राम दयाल महतो,पंकज कुमार,सेवानिवृत बैंक प्रबंधक पवन कुमार महतो,गजेंद्र सिंह,वीरेंद्र फानानडिस,सहित दर्जनों साधुगण,भक्तजन,कार्यकर्ताउपस्थित रहे।
