समस्तीपुर:-खानपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर निवासी सीपीएम नेता विजय कुमार आजाद को मातृशोक।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:-खानपुर थाना क्षेत्र के भोरेजयराम पंचायत के भवानीपुर निवासी और सीपीएम नेता विजय कुमार आजाद की पूज्य माताजी उर्मिला देवी का असामयिक निधन करीब 100 वर्ष की उम्र में हो गई।इनकी मृत्यु की खबर सुनकर स्थानीय जनप्रतिनिधि,प्रबुद्ध नागरिक,बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता उनके पैतृक आवास भवानीपुर पहुंचकर अंतिम दर्शन किये,पुष्पांजलि देकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किये।


इस अवसर पर स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि पूज्य माता शतायु स्वर्गीय उर्मिला देवी घर की लक्ष्मी थी।वे स्वाभिमानी,आत्मविश्वासी, काफी कर्मठ,ईमानदार,कर्तव्य के प्रति लगनशील थी।वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे।

- Sponsored Ads-


बता दें कि स्वर्गीय उर्मिला देवी अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।इनके दो पुत्र और एक पुत्री क्रमशः विजय कुमार आजाद,चंद्रशेखर आजाद एवं वीणा कुमारी के अलावा आठ पोता पीती और नाती नातिन हैं।


मौके पर जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान,सीपीएम अंचल सचिव प्रेमानंद सिंह,जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह,रौशन पासवान,राम शंकर सक्सेना,जनसुराज के जिला अध्यक्ष सत्यनारण साहनी,प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा,शिक्षाविद् ओम प्रकाश मेहता,डॉक्टर लाल बाबू,हेमारायण महतो,जितेंद्र महतो,पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार झा,रामकुमार साहनी,टुनटुन यादव,महावीर महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण,जनप्रतिनिधि,एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment