समस्तीपुर:खानपुर प्रखंड के अंतर्गत मॉडल हाई स्कूल सिरोपट्टी खतुआहा को मिला अनुभवी शिक्षक का साथ

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

, डॉ0 संजय कुमार ने दिया योगदान।

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल के तहत +2 उच्च विद्यालय हांसोपुर के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ0 संजय कुमार ने मॉडल हाई स्कूल सिरोपट्टी खतुआहा में अपना योगदान दिया।उनके आगमन से विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखा गया है।

- Sponsored Ads-

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक प्रखंड में स्थापित मॉडल हाई स्कूलों के लिए शिक्षकों के चयन की विशेष प्रक्रिया अपनाई गई थी।ई-शिक्षा कोष के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के आधार पर राज्य स्तरीय एसओपी के तहत गठित जिला चयन समिति ने साक्षात्कार आयोजित किया है।इस प्रक्रिया में डॉ0 संजय कुमार ने 100 में से 80 अंक प्राप्त कर जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया और मॉडल हाई स्कूल सिरोपट्टी खतुआहा के लिए चयनित हुए।

वही वर्तमान प्रभारी प्रधाध्यापक प्रधानाध्यापक मो0 एजाज हुसैन से प्रभार लेकर कार्यालय में उन्होंने औपचारिक रूप से योगदान दिया।योगदान के मौके पर जिला परिषद सदस्या स्वर्णिमा सिंह,रिंकु देवी, जनसुराज जिला अध्यक्ष प्रदीप सहनी,शिक्षक डॉ0 लाल बाबू,प्रभात रंजन, विद्यापति पासवान,प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिषेक ईश्वर,संजय कुमार,लिपिक विनायक सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में छात्र,अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।प्रभारी प्रधानाध्यापक मो0 एजाज हुसैन ने कहा कि डॉ0 संजय कुमार के विद्यालय से जुड़ने से शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।उन्होंने बताया कि यह डॉ0 संजय कुमार के लिए भी गौरव का क्षण है।क्योंकि उन्होंने उच्च विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा से मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की थी और अब उसी विद्यालय में विद्यार्थियों के बच्चों का भविष्य निर्माण का अवसर मिला है।

शिक्षक डॉ0 लाल बाबू ने कहा कि डॉ0 संजय कुमार जहां भी रहे हैं।वहां उनकी कार्यशैली और शैक्षणिक योगदान की सराहना हुई है।वे ईमानदार, कर्मठ और विद्यार्थियों के हित में निरंतर कार्य करने वाले शिक्षक हैं।

वहीं प्रदीप सहनी ने कहा कि डॉ0 संजय कुमार का अनुभव और ऊर्जा छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी।प्राथमिक विद्यालय से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक का उनका अनुभव शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहायक होगा।विद्यालय में योगदान करने के बाद अपने संबोधन में डॉ0 संजय कुमार ने कहा कि शिक्षा में नवाचार और विषय-वस्तु को सरल एवं बोधगम्य बनाकर पढ़ाने से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ती है।उन्होंने विद्यालय को उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।डॉ0 संजय कुमार के विद्यालय में योगदान करने से क्षेत्र के लोग ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक और महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।तथा उनसे विद्यालय के समग्र विकास की उम्मीदें जुड़ी हैं।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment