समस्तीपुर:वर्षों का संघर्ष का सपना हुआ साकार,खानपुर प्रखंड क्षेत्र के भोरेशाहपुर गाँव में होगा डिग्री कॉलेज की स्थापना

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:सरकार के द्वारा खानपुर प्रखंड क्षेत्र में राजकीय डिग्री महाविद्यालय भोरेशाहपुर में डिग्री कॉलेज स्थापना की हुई मंजूरी।वही बताते चले कि प्रधानाचार्य प्रो. दिलीप कुमार एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. राजा साहू की अध्यक्षता में ग्रामीणों के सहयोग से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का मुख्य उद्देश्य डिग्री महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास,विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था तथा डिग्री महाविद्यालय एवं समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों,शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने डिग्री महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास,शिक्षा व्यवस्था को और अधिक से अधिक सुदृढ़ बनाने तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।बैठक में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने,अनुशासन बनाए रखने तथा उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई।वहीप्रधानाचार्य प्रो.दिलीप कुमार ने ग्रामीणों एवं अभिभावकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की प्रगति बिना समाज के सहयोग से ही संभव नही होती है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास,बेहतर शिक्षा व्यवस्था एवं सकारात्मक शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।वहीं सहायक प्राध्यापक डॉ.राजा साहू ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षा को समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम बताया।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डिग्री महाविद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में भविष्य में भी इस प्रकार की बैठकों का आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज और शिक्षण संस्थान के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो सके।

तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा सके।इस बैठक के मौके पर श्यामकांत झा,महेश प्रसाद यादव,पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा,प्रवीण कुमार झा,धर्मेंद्र झा,रामानंद झा, अशोक पासवान,गंगा झा,शशि भूषण झा,मो0 शाहनवाज,विष्णुदेव महतो, रितेश झा,नवल झा,अरुण शर्मा,पिंटू सिंह,सहित दर्जन भर लोगों ने अपनी बातों को रखे,वही खानपुर प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहां कि खानपुर प्रखंड के भोरेशाहपुर में डिग्री कॉलेज खुल जाने से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र व छात्राओं में शैक्षणिक विकास होगा।

डिग्री कॉलेज नहीं रहने के कारण छात्र एंव छात्रों को 20 से 25 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय समस्तीपुर जाना पड़ता था।जिसे काफी संघर्ष और आंदोलन के बाद सरकार ने खानपुर प्रखंड क्षेत्र के भोरेशाहपुर में डिग्री कॉलेज खोलने की अनुमति दे दी है।खानपुर में डिग्री कॉलेज खुलने को लेकर लोगों ने खुशी जाहिर की जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण,अभिभावक व छात्र एवं छात्राएं इत्यादि उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment