समस्तीपुर स्थित जितवारपुर कोठी के मालिक ने जमीन घोटाले का लगाया गम्भीर आरोप,भूमाफिया ने अंचलाधिकारी से मिलकर आधी रात को गलत तरीके से जमाबंदी किया तैयार।जिसको लेकर सीतामढ़ी सांसद ने उठाए सवाल।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सीतामढ़ी सांसद देवेशचंद्र ठाकुर एंव कोठी के मालिक ने डीएम व एसपी को आवेदन देकर जाँच कर भूमाफिया व भ्र्ष्ट पदाधिकारी पर कारवाई करने की किया मांग।

अर्जुन कुमार झा/सुमन मिश्रा/समस्तीपुर/सीतामढ़ी के सांसद दिवस चंद्र ठाकुर समस्तीपुर दौरे पर पहुंचे इस दौरान उनके साथ जितवारपुर कोठी के मालिक मनीष मोहन शर्मा एवं शैलेश मोहन शर्मा भी मौजूद थे । जितवारपुर कोठी के जमीन मामले को उठाते हुए।

- Sponsored Ads-


जिन्होंने जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) से मिलकर एक लिखित आवेदन सौंपा।आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनकी जमीन को अवैध तरीके से जमाबंदी तैयार कराकर भू-माफियाओं द्वारा बेचा जा रहा है।जितवारपुर कोठी मालिक ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि “25″दिसंबर को एक सरकारी अवकाश (छुट्टी) का दिन होता है। लेकिन इसके बावजूद अंचलाधिकारी कार्यालय से आधी रात में जमाबंदी से संबंधित कागजात तैयार किए गए।इन दस्तावेजों पर न केवल दिनांक बल्कि समय भी अंकित है।जो इस पूरे मामले को संदिग्ध बनाता है।


सांसद श्री ठाकुर ने इस घटना को गंभीर प्रशासनिक अनियमितता बताते हुए जिला प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन शिकायत मिलने के बाद जांच की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment