पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष खानपुर ने समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत कुर्की जप्ती एंव वारंट में फरार चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा जेल।

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नत्थुद्वार गाँव में छापामारी कर समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत-कुर्की जप्ती एंव वारंट में फरार चल रहे अभियुक्त (1) शिवशंकर पासवान पिता कपलेश्वर पासवान -थाना-खानपुर-जिला-समस्तीपुर को छापामारी के क्रम में घर से ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।वही गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शिवशंकर पासवान के विरूद्व समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत कुर्की जप्ती एंव वारंट में घर छोड़ कर फरार चल रहा था।जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स के सहयोग से बीती छापामारी कर अभियुक्त शिवशंकर पासवान को घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।जिसे गिरफ्तारी कागजात तैयार कर गिरफ्तार अभियुक्त को थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के साथ उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से माननीय न्यायालय समस्तीपुर में उपस्थापन हेतु भेजा गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment