समस्तीपुर जिलाधिकारी ने एक जुलाई 2026 को(सात निश्चय-3)के तहत (5) नए राजकीय महाविद्यालयों के संचालन की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:बिहार सरकार के ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे प्रखंडों,जहां महाविद्यालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है।वहां राजकीय महाविद्यालयों के संचालन हेतु आवश्यक आधारभूत संरचना विकसित कर उच्च शिक्षा की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज समस्तीपुर जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने खानपुर एवं कल्याणपुर प्रखंड स्थित प्रस्तावित राजकीय महाविद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर संचालन संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री कुशवाहा ने महाविद्यालयों में उपलब्ध आधारभूत संरचना,भवन की स्थिति,फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक उपस्करों की उपलब्धता,क्रय एवं आपूर्ति की प्रगति,शिक्षकों की पदस्थापना एवं प्रतिनियुक्ति, पेयजल,विद्युत,शौचालय तथा पठन-पाठन प्रारंभ करने हेतु आवश्यक अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

- Sponsored Ads-

उन्होंने अपर समाहर्ता, समस्तीपुर सह नोडल पदाधिकारी,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रेम शंकर झा एवं संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों से तैयारियों की बिंदुवार जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण करते हुए महाविद्यालयों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करें।उल्लेखनीय है कि समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड,कल्याणपुर प्रखंड, सिंघिया प्रखंड,विभूतिपुर प्रखंड एवं विद्यापतिनगर प्रखंडों में कुल पांच नए राजकीय महाविद्यालयों का संचालन किया जाना है।इन 5 नए महाविद्यालयों के प्रारंभ होने से संबंधित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी तथा उन्हें दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।निरीक्षण के अवसर पर उप विकास आयुक्त समस्तीपुर सूर्य प्रताप सिंह,अपर समाहर्ता,समस्तीपुर ब्रजेश कुमार,संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी,जिला शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment