वैशाली:पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए डीएम के निर्देशानुसार तीन दिवसीय कॉल सेंटर प्रारंभ

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉ० संजय (हाजीपुर)-वैशाली जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन एवं सोलर अधिष्ठापन कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, वैशाली, वर्षा सिंह(भा.प्र.से.)के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, हाजीपुर कार्यालय परिसर स्थित सभागार में तीन दिवसीय विशेष कॉल सेंटर का शुभारंभ किया गया है।इस पहल के तहत जिले के सभी विद्युत अवर प्रमंडलों के लिए अलग-अलग नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

प्रत्येक नोडल पदाधिकारी के अधीन चार-चार कर्मियों की टीम गठित की गई है जो आवेदकों एवं अधिकृत वेंडरों से सीधे संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान सुनिश्चित करेंगे।जिले में इस योजना के अंतर्गत कुल 2,799 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से अब तक 605 आवेदकों द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए सोलर पैनल का अधिष्ठापन कराया जा चुका है। शेष आवेदनों में आ रही तकनीकी, प्रक्रियात्मक एवं अन्य प्रकार की समस्याओं के निराकरण के लिए यह कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।कॉल सेंटर के माध्यम से आवेदकों को योजना से संबंधित जानकारी, तकनीकी सहायता, वेंडर समन्वय एवं अन्य आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा ताकि अधिक- से- अधिक लाभुकों को शीघ्र सोलर अधिष्ठापन का लाभ मिल सके।

- Sponsored Ads-

योजना के अंतर्गत 1 kW तक के सोलर सिस्टम पर ₹30,000 तक, 2 kW तक के सिस्टम पर ₹60,000 तक तथा 3 kW या उससे अधिक के सिस्टम पर ₹78,000 तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त लाभार्थी प्रतिमाह लगभग 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।सोलर पैनल अधिष्ठापन के लिए बैंकों द्वारा 7 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर ₹2 लाख तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे आम नागरिकों के लिए इस योजना का लाभ उठाना और अधिक सरल हो गया है।

नोडल पदाधिकारियों के रूप में विद्युत अवर प्रमंडल जंदाहा के लिए 7368800331, हाजीपुर शहरी के लिए 7368800330, हाजीपुर ग्रामीण के लिए 8709167771, महनार के लिए 6201101362, बिदुपुर के लिए 9264440831 तथा विद्युत प्रमंडल महुआ के लिए 9262296155 संपर्क नंबर जारी किए गए हैं।जिला प्रशासन द्वारा सभी पात्र आवेदकों से अपील की गई है कि वे इस कॉल सेंटर का अधिकतम लाभ उठाएं तथा किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए संबंधित नोडल पदाधिकारी से संपर्क करें ताकि शीघ्र सोलर अधिष्ठापन सुनिश्चित किया जा सके और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिले।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment