इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान खुलने से आम लोगों को खरीदारी करने में होगी सहूलियत—डॉ0 लालबाबू
शुभलक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स इलमासनगर में चल रहा है विशेष ऑफर,आमजन खरीदारी कर उठाएं लाभ।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड क्षेत्र के इलमासनगर चौक पर आज शुभ लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का शुभारंभ स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,20सूत्री अध्यक्ष राम नारायण सिंह,जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद,भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने संयुक्त रूप से विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटकर एवं प्रथम सामग्री की खरीदारी करके किया।इस अवसर पर उपस्थित मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा इलमासनग़र चौक के उत्तरोत्तर विकास में यह प्रतिष्ठान मिल का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि इस चौक पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान खुलने से आम आवाम को जरूरत की सामान खरीदने में काफी सहूलियत होगी।दुकान के प्रोपराइटर सुनील कुमार सुमन ने आम जनों से अपील किया है कि सेवा का एक बार अवसर हमें भी दें।यहां उचित मूल्यों पर इलेक्ट्रॉनिक के सभी सामग्री आपके लिए उपलब्ध है।साथ ही गर्मी के मौसम में खरीदगी पर विशेष ऑफर दिया जा रहा है।उसका फायदा उठाएं। उन्होंने कहा कि आम जनों की सहूलियत के लिए आसान किस्तों पर भी सभी सामान उपलब्ध है।
मौके पर सबइंस्पेक्टर अजय कुमार दुबे,पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,समाजसेवी रामावतार सिंह,डॉक्टर लाल बाबू,दिनकर जी,सुजीत कुमार सिंह,प्रभात कुमार,विकास कुमार,पूनम कुमारी,विजेता कुमारी सहित दर्जनो गणमान्य जनप्रतिनिधि,समाजसेवी एवं खरीदारी करने वाले ग्राहक उपस्थित रहे।
