सिवान: सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार 15 वर्षीय युवक की मौत

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव /हसनपुरा (सीवान) डेस्क: आंदर उसरी मुख्य मार्ग व चंद्र बदन उच्च विद्यालय उसरी धनौती के समीप एक शुक्रवार की शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत युवक की पहचान गायघाट निवासी ईश्वर शर्मा के 15 वर्षीय पुत्र बलराम के रुप में की गई।

 

घटना के बाद ट्रेक्टर चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एम एच नगर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर ईंट लदे ट्रेक्टर को जब्त कर लिया। वहीं पुलिस ने जैसे ही शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को उठाया तो ग्रामीण भड़क गये। कहा कि जब तक मुआबजा नहीं मिलेगा तब तक शव नहीं उठेगा। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बलराम साईकिल से अपने घर गायघाट जा रहा था।

- Sponsored Ads-

 

तभी उक्त स्थल पर अनियंत्रित ट्रेक्टर चालक ने सिर को रौंद दिया। जिससे बलराम की घटना स्थल पर मौत हो गयी। बताया जा रहा है मृतक काफी गरीब है। फिलहाल सपरिवार माईराम के मठिया के समीप स्थित प्लांट पर रहते थे। घटना की जानकारी जैसी मृतक के परिजनों को हुई दहाड़ मार कर रोने बिलखने लगे। मृतक तीन भाई और तीन बहनों में पांचवा नंबर पर था। वहीं ट्रेक्टर पर राज ईंट उद्योग जयजोरी का है। सामाचार लिखे जाने तक शव घटना स्थल पर था।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article