सिवान: 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ को ले निकली कलशयात्रा !

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 बिहार न्यूज़ लाइव हसनपुरा (सीवान) डेस्क: प्रखंड के लहेजी स्थित बिहारी केश्वर नाथ मंदिर परिसर से 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ को ले शनिवार को गाजे, बाजे, ढ़ोल, नगारे, हाथी, घोड़े के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। जहां कलशयात्रा में 1100 कुंवारी कन्या व महिलाएं शामिल थीं। गांव स्थित पवित्र पोखरे से जल भर कर लहेजी बाजार होते हुए पुनः यज्ञ स्थल लाया गया।

 

उसके बाद 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ की शुभारंभ की गई। इस महायज्ञ के यजमान कैलाश सोनी, दुलारी देवी,राजकिशोर सोनी, लालमुनी देवी, माधोलाल प्रसाद, सुमित्रा देवी व कन्हैया सोनी व उनकी पत्नी थी।

- Sponsored Ads-

 

महायज्ञ के आयोजनकर्ता कैलाश सोनी है। मौके पर श्री शश्री 108 संत विश्वनाथ उर्फ सोखा जी, संत सत्यदेव पांडेय पुजारी, नकुल यादव, विकास गुप्ता, जय प्रकाश यादव, परदेसी यादव, मिथिलेश प्रसाद, गोटाई बाबा, नन्हे तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article