आग लगने की सूचना पर पहुचे अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर।आग लगने से लाखो रुपये की हुई नुकसान।
बिहार न्यूज लाईव/ अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड के दिमनपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड (4) बरगामा राम टोला में समय करीब 8 बजे बिजली शॉट सर्किट से आग लगने से 4 घर जल कर राख हो गयी।आग लगने की घटना तब घटी जब महिला ने उस अपने घर में खाना बना रही थी। उसी समय हाई वोल्टेज बिजली आ गयी।जिसे शॉट सर्किट में अचानक आग लग गया।उस समय पछुआ हवा बह रहा था।शॉट सर्किट में लगे आग की लपट इतना तेज था जो फूस का बना घर में आग पकड़ लिया।आग लगने की हल्ला सुनकर अगल बगल के लोग जुटे तथा आग पर काफी मसक्कत से काबू पाया।
तब तक 4 घर जल कर राख हो गई।आग लगने के दौरान आग बुझाने के क्रम में सिकंदर राम गम्भीर रूप से झुलस गया।एंव वीणा देवी अपने घर से समान निकालने के दौरान आग में झुलस गयी।जिसे स्थानीय किलिनीक में ईलाज चल रहा है।बताते चले कि घर में आग लगने घर में रहे वर्तन,कपड़ा,खाने की अनाज,सोने चांदी की जेवर सहित नगद 5000 हजार रुपया जल कर राख हो गया।घर में आग लगने से घर जलने वाले व्यक्ति बुटेली राम,विनोद राम,आरुणी राम,सिकंदर राम का नाम शामिल है।
वही मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगो ने बताया कि आग लगने की सूचना पाकर स्थानीय मुखिया गोविंद पासवान,स्थानीय सरपंच लाल बाबू राम व अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर ने घटना स्थल बरहगामा वार्ड 4 राम टोला में पहुच कर आग से जला हुआ स्थल को जाँच पड़ताल करते हुये अंचलाधिकारी श्री दिवाकर ने काफी ठंड को देखते हुये उन्होंने जले 4 घरो के गृह स्वामी को खाने पीने के लिये अनाज खरीदने,कपड़ा,वर्तन व प्लास्टिक की पन्नी खरीदने के लिये फिल हाल 10,000 रुपया दे दिये।जिससे ठंड में किसी तरह जान बच सके।