सिवान: पंचायत उप चुनाव में 7 पंच तथा 3 वार्ड सदस्य ने किया है नामांकन।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव डेस्क हसनपुरा(सीवान) प्रखंड के 7 पंचायतों में होने वाले वार्ड सदस्य व पंच पदों के उपचुनाव को लेकर नामांकन का कार्य समाप्त हो चुका है। जिसमें 7 पंच पद से तथा 3 वार्ड सदस्य पद से अभ्यर्थियों ने नामांकन करवाया है।

 

मद्रापाली पंचायत के वार्ड 3 से पंच पद से सोहेला देवी, वार्ड 7 से पंच पद से देवंती देवी और शीला देवी, पकड़ी पंचायत के वार्ड 7 के पंच पद से खुशबू कुमारी, हरपुर कोटवा पंचायत के वार्ड 6 के वार्ड सदस्य पद से तारा देवी व ज्ञान्ति देवी तथा इसी वार्ड के पंच पद से रामचंद्र रजक, पियाउर पंचायत के वार्ड 13 के पंच पद से रामाश्रय शर्मा, वार्ड 14 के पंच पद से पुतली देवी तथा शेखपुरा पंचायत के वार्ड 5 के वार्ड सदस्य पद से कमलावती देवी ने नामांकन करवाया है।

- Sponsored Ads-

 

वहीं रजनपुरा का वार्ड 4 व 5 के पंच पद तथा तेलकथू के वार्ड 10 के पंच पद से कोई भी अभ्यर्थियों ने नामांकन नहीं करवाया है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article