बिहार न्यूज़ लाइव /सिवान: महाराजगंज सिवान महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय शहर के रामेश्वरम धाम मंदिर प्रांगण में रविवार को शुरू हो गया श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ मुख्य यज्ञ आचार्य रासबिहारी उपाध्याय तथा आदर्श भारद्वाज के सानिध्य में यज्ञ आरंभ हुआ है वही देर संध्या भागवत कथा प्रारंभ हुआ हजारों की संख्या में श्रोताओं ने श्री धाम वृंदावन से पधारी देवी राधिका जी के भागवत कथा के प्रथम दिन की कथा का श्रवण किया, जहां देबी राधिका जी ने बताया कि व्यक्ति को कभी सत्य नहीं छोड़ना चाहिए सत्य पर चलने वाला कभी पराजित नहीं होता सत्य को सहारे की आवश्यकता नहीं होती है और सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है, सत्य पर चलने वाले की रक्षा भगवान करते हैं।
सत्य के जैसा कोई दूसरा धर्म नहीँ है। जहा सत्य है वही परमात्मा का निवास है। झूठ बोलने वाला कभी प्रसन्न नहीं रह सकता है। जहा सत्य है वही आनंद है। उन्होंने कहा कि जो दिखता है वह विनाशकारी व नहीं दिखने वाला अविनाशी है। तीन गुणों से सात गुणों से दैहिक, दैविक, भौतिक, श्रीमद्भागवत जीवन के समस्त संतापों को मिटाने वाली कथा है।
सतयुग में पुजा-पाठ, त्रेता युग में यज्ञ से, द्वापर युग में तप से व कलियुग में न पूजा, न यज्ञ न तप है केवल नाम जप से बनाया गया है। है। कलियुग में तुरंत फल देने वाला कुछ है तो वह है भगवान के भजन। सत्संग बड़े भाग्य व पुण्य से मिलता है। व्यक्ति का भूत काल सपना है। भविष्य कल्पना है व वर्तमान अपना। इसलिए वर्तमान को सफल कीजिए। यही भविष्य बनकर आपके सामने आएगा। कथावचिका कर गाए भजन भगवान का कर लो जगत दो दिन का मेला है व कान्हा मेरी सांसों पे नाम अपना लिखा लेना, भजन पर श्रोता झूमने लगे। प्रवचन के दौरान पंजाब से पहुंचे ओम दीपक आर्ट्स के कलाकारों ने शानदार झांकी प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया।