जमुई:  पुलिस ने कुख्यात कारू यादव को छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव /मृगांक शेखर सिंह/जमुई:  जमुई के सिमुलतला एवं चकाई में लूट कांड, रंगदारी के साथ अन्य नक्सली कांडो के फरारी एवं देवघर के लक्ष्मी यादव हत्याकांड का कुख्यात अपराधी जयप्रकाश यादव उर्फ कारू यादव को जमुई पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है।जमुई के पुलिस कप्तान डॉ शौर्य सुमन को गुप्त सूचना मिली थी कि हार्डकोर नक्सली कारू यादव छत्तीसगढ़ में छुपा हुआ है।पुलिस को दो महीने से उसका लोकेशन झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ का मिल रहा था।

 

जमुई पुलिस को मिली गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस कप्तान डॉ शौर्य सुमन के निर्देश पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया।कुख्यात कारू यादव उर्फ जयप्रकाश यादव के मोबाइल लोकेशन के आधार पर छत्तीसगढ़ एवं झारखंड पुलिस के सहयोग से रायडीह के चेकपोस्ट समीप से इसे गिरफ्तार किया गया है।

- Sponsored Ads-

 

गिरफ्तार कारू यादव के ऊपर दर्जनों मामले जमुई सहित झारखंड के थानों में दर्ज है।कारू यादव कई नक्सली कांडो में भी शामिल रहा है। पुलिस कप्तान डॉ शौर्य सुमन ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार नक्सली के पास के कई मोबाइल नंबर मिले हैं जो हमेशा बदलता रहता था। वह नंबर बदलकर लोगों से लेवी मांगता था।पुलिस अनुसंधान कर रही है और आईबी की टीम ने भी इसको इंट्रोगेट किया है।

 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article