अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा वैशाली पुलिस के विभिन्न कार्यों एवं पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की गई ,दिए गए आवश्यक निर्देश

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉ० संजय (हाजीपुर) -अपर पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना, अमित कुमार जैन द्वारा वैशाली जिला पुलिस के विभिन्न कार्यों एवं पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान प्रभावी एवं सघन गश्ती, विधि-व्यवस्था संधारण तथा आर्थिक अपराधों के विभिन्न आयामों पर विशेष ध्यान देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सक्रिय अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, कांडों के त्वरित निष्पादन तथा लंबित कांडों की स्थिति की नियमित समीक्षा करने पर बल दिया गया।

- Sponsored Ads-

बैठक में सीसीटीएनएस की कार्यशीलता एवं प्रभावी उपयोग, कम्युनिटी पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, वाहन जांच के दौरान सरप्राइज एलिमेंट बनाए रखने तथा इआरएसएस वाहनों के समुचित उपयोग करते हुए प्रेडिक्टेबल पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त पुलिस की विभिन्न शाखाओं के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। सभी शाखाओं को निर्धारित कार्यों का ससमय निष्पादन, उपलब्ध संसाधनों का समुचित एवं प्रभावी उपयोग तथा कार्यप्रणाली में अधिक जवाबदेही एवं दक्षता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment